फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   before third face yhree oxigen plant start in medical college

तीसरी लहर से पहले मेडिकल कॉलेज में तैयार हो जाएंगे तीन ऑक्सीजन प्लांट

Thu, 17 Jun 2021 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
before third face yhree oxigen plant start in medical college
तीसरी लहर से पहले मेडिकल कॉलेज में तैयार हो जाएंगे तीन ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन

झांसी। तीसरी लहर से पहले महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हो जाएंगे। इन प्लांटों में एक मिनट से अधिकतम एक हजार लीटर ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। एक प्लांट का काम लगभग पूरा होने वाला है। जबकि, दूसरे की नींव रख दी गई है। जल्द ही तीसरे प्लांट का निर्माण शुरू हो जाएगा। तीनों प्लांटों से रोजाना 300 सिलिंडर के बराबर ऑक्सीजन मिलेगी।
कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी काफी घातक होने की वजह से कुछ समय के लिए ऑक्सीजन का जबरदस्त टोटा हो गया था। ऑक्सीजन को लेकर मारामारी मच गई। कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन न होने का हवाला देते हुए मरीजों को भर्ती करने से इंकार कर दिया। ऐसे में केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की। औद्योगिक इकाइयों को दी जानी वाली ऑक्सीजन पर भी रोक लगा दी गई। इसके बाद ऑक्सीजन की उपलब्धता सुचारु हो पाई। दो से तीन महीनों में कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने की बात विशेषज्ञों की तरफ से की जा रही है। ये लहर बच्चों के लिए घातक बताई जा रही है। ऐसे में ऑक्सीजन की कमी कतई न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कारण मेडिकल कॉलेज में लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट होने के बावजूद तीन नए प्लांट की मंजूरी दी गई है। एक प्लांट का तो 90 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि, दूसरे की नींव रखी जा चुकी है। तीसरे का भी जल्द निर्माण शुरू होने की संभावना है। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि निर्माण कार्य, ऑक्सीजन लाइन के पाइप डलते ही प्लांट मंगवाकर स्थापित कर दिया जाएगा। हर प्लांट से एक हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। हर प्लांट से रोजाना 100 सिलिंडर के बराबर ऑक्सीजन मिल सकेगी।
विज्ञापन

यहां भी लग रहे ऑक्सीजन प्लांट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा, समथर, सीएचसी रानीपुर, सीएचसी बड़ागांव, बरुआसागर, रेलवे अस्पताल, कैंट हॉस्पिटल, मिलिट्री अस्पताल, जिला अस्पताल में भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है। यहां पर प्लांट की क्षमता 500 लीटर प्रति मिनट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed