{"_id":"66341f8a226c8ddcae011476","slug":"beeda-the-price-of-trees-will-be-available-along-with-the-price-of-land-jhansi-news-c-360-1-jh11003-105347-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडा : जमीन के दामों के साथ ही मिलेगी पेड़ों की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडा : जमीन के दामों के साथ ही मिलेगी पेड़ों की कीमत
Fri, 03 May 2024 04:49 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Fri, 03 May 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बीडा में जमीन देने वाले किसानों को जमीन पर लगे पेड़ों की भी कीमत अदा की जाएगी। इसके लिए वन विभाग ने पेड़ों का मूल्यांकन शुरू कर दिया है। मूल्यांकन के बाद वन विभाग द्वारा पेड़ों की दरें तय कर सूची जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद बीडा द्वारा किसानों को पेड़ों का भी मुआवजा दिया जाएगा। प्रभागीय वन अधिकारी जेबी शेंडे ने बताया कि बीडा में शामिल गांवों में लगे हुए सभी पेड़ों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। जल्द सभी पेड़ों के कीमत तय कर सूची जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। बता दें कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में शामिल 33 गांवों में पीपल, अमरूद, आम, बरगद, पाकड़, इमली, बबूल, शीशम सहित कई प्रजातियों के 50 हजार से अधिक पेड़ हैं। संवाद
विज्ञापन