{"_id":"65341dd51bc7ac4c0503c777","slug":"bed-for-the-first-time-you-will-be-able-to-take-admission-in-government-college-through-pool-counselling-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-194393-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड: पहली बार पूल काउंसलिंग में राजकीय कॉलेज में ले सकेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड: पहली बार पूल काउंसलिंग में राजकीय कॉलेज में ले सकेंगे प्रवेश
विज्ञापन
- बीयू ने बीएड की खाली सीटों पर दिया मौका, आज से शुरू होगी काउंसलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा रविवार से शुरू होने वाली बीएड की पूल काउंसलिंग में पहली बार राजकीय, अनुदानित कॉलेजों में खाली सीटों पर छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। अभी इन महाविद्यालयों में 432 सीटें खाली हैं। काउंसलिंग 29 अक्तूबर तक चलेगी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएड की तीन चरणों की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है। अब काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने से रह गए और कॉलेज में सीट आवंटन होने के बावजूद प्रवेश न लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए 22 अक्तूबर से पूल काउंसलिंग शुरू की जा रही है। इसमें एक से 4.22 लाख रैंक तक के अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। बताया गया कि राजकीय और अनुदानित बीएड कॉलेजों में 7680 सीटें हैं। तीन चरणों की काउंसलिंग के बाद 7248 सीटें भर चुकी हैं। जबकि, 432 सीटें खाली हैं। ऐसे में बीएड की पूल काउंसलिंग में पहली बार राजकीय, अनुदानित कॉलेजों की रिक्त सीटों पर प्रवेश का मौका अभ्यर्थियों को मिलेगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि 22 अक्तूबर से पूल काउंसलिंग शुरू होगी। जो कि 29 अक्तूबर तक चलेगी।
कम फीस होने से छात्रों की रहती प्राथमिकता
राजकीय, अनुदानित कॉलेजों में कम फीस लगती है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की प्राथमिकता इन कॉलेजों में प्रवेश लेने की होती है। बताया गया कि एसएफएस कॉलेजों की फीस 51,250 होती है। जबकि, राजकीय, अनुदानित महाविद्यालय की 2500 से सात हजार फीस होती है।