{"_id":"65d3bebe5c4c75bda80dad59","slug":"bed-entrance-exam-date-will-be-announced-after-the-announcement-of-election-dates-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-266239-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चुनावी तिथियों के एलान के बाद घोषित होगी बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चुनावी तिथियों के एलान के बाद घोषित होगी बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख
विज्ञापन
शासन ने 20 से 25 अप्रैल तक परीक्षा कराने के दिए हैं निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीएड प्रवेश परीक्षा की तारीख लोकसभा चुनाव की तिथियों के एलान के बाद घोषित होगी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय चुनावी तिथियों को मद्देनजर रखते हुए तारीख तय करेगा। शासन ने 20 से 25 अप्रैल तक परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।
पिछले साल भी बीएड प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी को मिली थी। इस बार की तरह पिछले साल भी 10 फरवरी से ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। 2023 में बीयू प्रशासन ने 12 फरवरी को ही परीक्षा की तिथि का एलान कर दिया था। पिछले साल 24 अप्रैल को परीक्षा कराई गई थी। मगर इस बार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीयू प्रशासन अब तक परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं कर पाया है। बीयू के कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि शासन ने 20 से 25 अप्रैल तक बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा तिथि घोषित करने के लिए लोकसभा चुनाव की तिथियों को भी ध्यान रखा जा रहा है।