फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Be it morning or evening, electricity system in villages is down

Jhansi News: सुबह हो या शाम, गांवों में बिजली व्यवस्था धड़ाम

Fri, 13 Jun 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Be it morning or evening, electricity system in villages is down
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोड़ी फतेहपुर। गर्मी का सितम जारी है। इसके अलावा बिजली भी कहर बरपा रही है। दिन-रात अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। यह स्थिति तब है जब क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र भी स्थित है। इसके बावजूद, दिन-रात अघोषित विद्युत कटौती जारी है। ऐसे में लोगों का हाल बेहाल बना हुआ है।
बिजली की सबसे ज्यादा कमी दोपहर में खलती है। दोपहर में पारा अपने चरम पर होता है, ऐसे में बत्ती गुल हो जाती है। एक बार बिजली जाने के बाद उसके आने का कोई समय निर्धारित नहीं है। पूछने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा कभी रोस्टिंग का हवाला दे दिया जाता है तो कभी फाल्ट की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है। बगैर किसी पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है। टोड़ी फतेहपुर नगर और आासपास के दर्जनों गांवों का यही हाल बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है। बिजली जाने पर कूलर, पंखे आदि उपकरण शोपीस बनकर रह जाते हैं।बिजली न आने की वजह से जलापूर्ति भी प्रभावित हो जाती है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अवर अभियंता शिवगोपाल विश्वकर्मा ने बताया कि ओवरलोड होने पर दोपहर में रोस्टिंग के चलते बिजली काटी जाती है। इसके अलावा किसी भी प्रकार का फाल्ट आने पर उसे तत्काल दुरुस्त कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed