फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   BDO orders inquiry into allegations of arbitrary functioning at the cowshed.

Jhansi News: गोशाला में मनमानी के आरोप पर बीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

Mon, 10 Aug 2026 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
BDO orders inquiry into allegations of arbitrary functioning at the cowshed.
- खंड विकास अधिकारी ने कहा- जल्द ही सभी गोशालाओं का किया जाएगा निरीक्षण
विज्ञापन

बंगरा। ग्राम पड़रा गोशाला की जांच अभी पूरी नहीं हो पाई कि अब मगरवारा गोशाला भी ग्रामीणों के आरोपों के चलते सवालों के घेरे में आ गई है। रविवार को प्रात: मगरवारा के ग्रामीणों ने गोशाला से संबंधित फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। इनमें एक गाय मृत अवस्था में खुले में पड़ी दिखाई दे रही है, जिसके कान में एयर टैग भी लगा है।
मगरवारा निवासी गणेश कुमार ने आरोप लगाया कि चार-पांच दिन पहले कुछ कमजोर गायों को गोशाला से बाहर निकाल दिया गया था, इनमें से एक गाय की तीन दिन पहले मौत हो गई। उसका शव खुले में पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में टैग लगे पशु बीमार या कमजोर होने पर उन्हें बाहर निकाल दिया जाता है, जिससे खुले में उनकी स्थिति और दयनीय हो जाती है और उनकी मौत हो जाती है। गौरतलब है कि गत 4 अप्रैल को भी मगरवारा गोशाला के बाहर बीमा गोवंश के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। मामला प्रशासन के संज्ञान में आने के बाद तत्काल पशुओं का उपचार कराया गया व उन्हें सुरक्षित गौशाला में भेजा गया था।
विज्ञापन


इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बंगरा सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मगरवारा गोशाला के फोटो व वीडियो वायरल होने का मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने संबंधित कर्मियों व जिम्मेदारों को तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गत दिवस जरूरी बैठक बुलाकर गोशालाओं का प्रबंधन देख रहे जिम्मेदारों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि गोशाला में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडियों ने कहा कि जल्द ही सभी गोशालाओं का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed