{"_id":"8f7f18a16e4e87452049757393db1456","slug":"bdc-am-going-home-with-her-husband-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के साथ घर जा रही महिला बीडीसी अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के साथ घर जा रही महिला बीडीसी अगवा
ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ब्लॉक प्रमुख के पद पर कब्जा करने के लिए बनाई गई रणनीति पर काम शुरू हो गया है। बुधवार को पति के साथ बाइक से घर जा रहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य को अगवा कर लिया गया। इस मामले में बंगरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप है।
उल्दन थानांतर्गत बंगरा निवासी हनुमंत अहिरवार ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी अंगूरी देवी बीडीसी हैं। बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे वह पत्नी के साथ बाइक से घर जा रहे थे। आरोप लगाया कि रास्ते में फॉरच्युनर कार संख्या यूपी 93एएफ- 8227 से आए पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज ने उन्हें रोक लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक कार से उतरे लेखराज के पुत्र जयहिंद ने अपने साथी रामस्वरूप, लखन यादव, महेंद्र, सालिग राम, बृजेंद्र व गुड्डा के साथ मिलकर उसकी पत्नी को बाइक से खींच लिया और गाड़ी में डालकर ले गए।
विज्ञापन
उसने पीछा करते हुए शोर मचाया मगर वह पत्नी को लेकर भाग निकले। यह सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी करके खोजबीन की, मगर कोई सुराग नहीं मिला। इस मामले में पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे का कहना है कि पुलिस मामला दर्ज कर अपहृता की तलाश कर रही है। बरामदगी की बाद यदि बीडीसी अंगूरी देवी अपहरण की बात बताएंगी तो आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।