{"_id":"582b60344f1c1b7b388ff270","slug":"basic-stamina-shown-by-the-students-of-the-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक के विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक के विद्यार्थियों ने खेलों में दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
sports news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। जिसमें आठ ब्लाकों और नगर क्षेत्र के विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स, खो - खो, कबड्डी में अपनी खेल प्रतिभा का पूरे लगन से प्रदर्शन किया।
लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के खेल मैदान में हुई प्रतियोगिताओं के 50 मीटर दौड़ में शिवा ने पहला, प्रदीप ने दूसरा, रवि ने तीसरा, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कंचन ने पहला, प्रियंका ने दूसरा, पूनम ने तीसरा, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र ने पहला, राहुल ने दूसरा और अनिल ने तीसरा स्थान पाया। गोला फेंक में मंगल ने प्रथम, सोनू ने द्वितीय, बालिका वर्ग में निधि ने पहला, दीक्षा ने दूसरा, कबड्डी को मऊरानीपुर ने बड़ागांव को हराकर, बालिका वर्ग में मऊरानीपुर ने बामौर क ो हराकर जीता।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नवनीत सिंह चहल, संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मनोज कुमार द्विवेदी, बीएसए जय सिंह ने मां सरस्वती क ी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी और पिरामिड, मीनार बनाकर आकर्षक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर सीडीओ ने बच्चों की सर्वांगीण शिक्षा पर बल दिया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि बच्चे पढ़ने के साथ शारीरिक शिक्षा को भी अपनाए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कपूर सिंह, दीपक श्रीवास्तव, देवेंद्र कुशवाहा, रमेश चंद्र, नीतू, अजय यादव, लाल दीवान यादव, संजीव तिवारी, अनीस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अक्षय का चयन प्रदेश की अंडर 19 क्रिकेट टीम में
झांसी। नगर के नवोदित क्रिकेटर अक्षय सेन का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर 19 क्रिकेट टीम में हुआ है। टीम कूच बिहार अंडर 19 ट्राफी में हिस्सा लेगी। अक्षय लेफ्ट आर्म स्पिनर के अलावा मध्य क्रम के बल्लेबाज भी है। यह जानकारी जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव ने दी है।