{"_id":"5ddad8248ebc3e54fb5d2889","slug":"bash-between-avbp-and-nsui-workrs-in-social-media-jhansi-news-jhs153326777","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया की ‘जंग’ में एनएसयूआई, एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया की ‘जंग’ में एनएसयूआई, एबीवीपी कार्यकर्ता भिड़े
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच शनिवार देर रात जमकर मारपीट हुई। इनमें एक गुट एबीवीपी से और दूसरा एनएसयूआई से जुड़ा हुआ है। एबीवीपी गुट के छात्रों का आरोप है कि एनएसयूआई गुट ने वीरांगना नगर में उनके कमरे में घुसकर उन पर हमला किया। दोनों छात्र गुटों के बीच विवाद राम मंदिर फैसले, जेएनयू फीस बढ़ोतरी प्रकरण आदि को लेकर सोशल मीडिया पर तीखे कमेंट की खुन्नस के कारण हुआ। पुलिस ने चार छात्रों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग के कुछ छात्र एबीवीपी तो कुछ दूसरे छात्र एनएसयूआई से जुड़े हैं। छात्र ज्वलंत मुद्दों पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते रहते हैं। दूसरे गुट के छात्र पोस्ट के विरोध में अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। पिछले कुछ दिनों से एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के बीच सोशल मीडिया पर ‘जंग’ छिड़ी हुई थी। शनिवार देर रात इसने विवाद का रूप धारण कर लिया।
एबीवीपी छात्रों का आरोप है कि शनिवार देर रात वीरांगना नगर स्थित उनके किराए के घर में एनएसयूआई संगठन के 15-20 छात्र घुस आए और मारपीट करने लगे। इसमें दो छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
इसके बाद छात्र संगठन के कार्यकर्ता उनका सामान लूटकर भाग गए। एबीवीपी के छात्र जब थाने में शिकायत करने जा रहे थे तब फिर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो फुटेज भी सामने आया है। वहीं, रविवार को पुलिस ने शिकायती पत्र मिलने के बाद मारपीट के चार आरोपियों को पकड़ लिया। विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी प्रमेंदर सिंह ने बताया कि दो छात्र गुटों में झगड़े की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। चारों छात्रों प्रांजुल अग्रवाल, राजू, कृष्णा यादव, अभिषेक प्रताप सिंह का शांतिभंग में चलान कर दिया गया है।