फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Baris'war made ​​Tuesday '

मंगलवार बना बारिश‘वार’

Wed, 27 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
 Baris'war made Tuesday '
rain, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
झांसी। मंगलवार को मूसलाधार बारिश एक तरफ तो लोगों ने लोगों ने राहत महसूस की तो दूसरी तरफ परेशान भी झेली। पहले दोपहर, इसके बाद शाम को तेज पानी बरसा। कई इलाकों में नालियां ओवरफ्लो हो गईं और रास्तों में पानी भर गया। घरों के भीतर तक पानी पहुंच गया।। हंसारी जैसे खुले क्षेत्र में घरों में तीन फुट तक पानी भर गया। पुराने क्षेत्र नरिया बाजार में चार फुट तक पानी से लोग परेशान हो गए। कारोबारियों को दुकानें बंद करनी पड़ीं।
विज्ञापन


दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मौसम का मिजाज अचानक बदला और आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते बरसात शुरू हो गई। पानी इतना तेज था कि जो जहां था, वह वहीं पर रुक गया और पानी रुकने का इंतजार करता रहा। करीब एक घंटा तक तेज रफ्तार से पानी बरसा, इसके बाद पानी की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई। करीब दो घंटा पानी बरसने के कारण शहर का ड्रेनेज सिस्टम जवाब दे गया। जहां देखो वहां पानी की पानी नजर आ रहा था। नालियों से पानी ओवरफ्लो हो जाने के कारण रास्तों में पानी भर गया। संकरी नालियों से तेज पानी की निकासी संभव नहीं हो पा रही थी। इस कारण शहर के पुराने इलाके की संकरी गलियों में पानी भर गया। 
विज्ञापन


बारिश रुकने के बाद जैसे-तैसे लोगों ने घरों में भरे पानी को बाहर निकाला, लेकिन शाम होते-होते फिर से पानी बरसने लगा। करीब छह बजे फिर से उसकी अंदाज में तेज पानी बरसा। पानी बरसने से फिर से कई इलाकों में पानी भर गया। घरों में पानी भर जाने से लोगों ने बाल्टियों से उसे उलीचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवागमन ठप
पंचकुइयां क्षेत्र से निकले नाले से पानी वाली धर्मशाला जाने वाली सड़क पर करीब डेढ़ फुट पानी भर गया। यहां से लोगों का आवागमन बंद हो गया। पानी बंद होने के बाद करीब आधा घंटा बाद इस मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। कोतवाली की ढाल से गंदीगर का टपरा में जलभराव हो जाने से लोगों ने पानी रुकने का इंतजार किया। नरिया बाजार में तो स्थिति काफी खराब हो गई।

पानी के तेज प्रवाह से करीब चार फुट तक गलियों में पानी भर गया, जिनके मकान ऊंचाई पर थे, उन्हें तो दिक्कत नहीं हुई, लेकिन अन्य मकान स्वामियों को परेशानी झोलनी पड़ी। सुभाष गंज में दुकानदारों को अपनी दुकानें तक बंद करनी पड़ीं। बड़ागांव गेट बाहर और नारायण बाग तिराहा के आसपास बने मकानों में पानी भर गया। इलाइट चौराहा पर पानी ही पानी नजर आ रहा था।

इन इलाकों में ज्यादा दिक्कत
गल्ला मंडी रोड स्थिति अजय इंक्लेव, मुहल्ला गुदरी, बंगला घाट, मेंहदी बाग, नरसिंहराव टौरिया, नरिया बाजार, सुभाष गंज, गायत्री कालोनी बड़ागांव गेट बाहर, इंद्रपुरी कालोनी, नई बस्ती, डड़ियापुरा, बिहारी पुरा, पुलिया नंबर नौ, सीपरी बाजार कच्चा पुल, मुहल्ला तलैया, झरना गेट, दतिया गेट, अलीगोल, कुशवाहा मार्केट हंसारी,

सिविल लाइन उत्तरी भाग और छनियापुरा नाला के किनारे बने मकानों में पानी भर गया। मुहल्ला खुशीपुरा से लगी नगरिया कालोनी और गणेश कालोनी में नाला टूटा होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है, जिससे कालोनियों में तीन फुट तक पानी भर गया है।
समस्या है तो डायल करें शहरवासी यदि जलभराव की समस्या से परेशान हैं तो नगर निगम में स्थापित कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 18001805740 पर कॉल कर सकते हैं।


अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. राकेश बाबू को दस लोगों की टीम के साथ अलर्ट कर दिया गया है। यदि कहीं से कोई शिकायत आती है तो उस पर विभाग की टीम मौके पर जाएगी और समस्या का समाधान करेगी।
- रोहन सिंह
अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed