फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bank withdraw in house

घर बैठे ही बैंकों से निकाला और जमा किए जा सकेंगे रुपये

Thu, 24 Dec 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Bank withdraw in house
झांसी। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बैंकों की सुविधाओं को मुहैया करने के लिए बीसी सखी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी) को नियुक्त किया जा रहा है। बीसी सखियों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में घर पर ही सरकारी बैंकों में खाता खोलने के अलावा रुपयों को जमा करने के साथ ही निकासी भी की जा सकती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वत: रोजगार मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकों की सेवाएं मुहैया कराने के लिए बारह स्वयं समूह की सौ से अधिक महिलाओं को बीसी सखी के रूप में नियुक्त किया गया है। योजना में जिले के सभी सरकारी बैंकों को शामिल किया गया है। बीसी सखियों द्वारा ग्रामीण इलाके में रहने वाले लोगों को बैंकों की सेवाएं प्रदान की जाएगी। इसके तहत बैंकों द्वारा बीसी सखियों को अधिकार के साथ ही पॉश मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। मशीनों के माध्यम से ही रुपयों को जमा करने के साथ ही घरों पर ही निकासी की जा सकेंगी। साथ ही ग्रामीण अंचलों के लोग बीसी सखियों के माध्यम से किसी भी सरकारी बैंक में अपना खाता खुलवा सकते है। इस संबंध में उपायुक्त एनआरएलएम डॉ. नाग्रेंद्र मिश्रा ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार ही बीसी सखियों को नियुक्त किया जा रहा है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकों की सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed