फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bank branches remained shut; business Bank branches remained shut; business worth 800 crore affected.worth 8crore affected.

Jhansi News: बैंक शाखाओं में लटके रहे ताले, 800 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 02:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 12 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Bank branches remained shut; business Bank branches remained shut; business worth 800 crore affected.worth 8crore affected.
झांसी। पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंककर्मी एक दिनी हड़ताल पर रहे। हड़ताल में सरकारी समेत प्राइवेट बैंक कर्मी भी शामिल रहे। जनपद की 238 बैंक शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। करोड़ों रुपये के चेक क्लियरिंग हाउस में अटक गए। यूनियन के नेताओं ने हड़ताल की वजह से करीब 800 करोड़ रुपये के बैंकिंग कारोबार के प्रभावित होने का दावा किया है।
विज्ञापन

ग्वालियर रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय पर सभी बैंकों के कर्मचारियों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बैंककर्मियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूर्व में हुए समझौते के मुताबिक सप्ताह में पांच दिनों का कारोबार करने की मांग की। संयोजक अशोक कुमार महावर ने कहा कि दो साल पहले आईबीए और बैंक प्रबंधन के बीच समझाता हुआ था। पांच दिनी कामकाज के बदले बैंकों में सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना 40 मिनट अतिरिक्त काम करने का प्रस्ताव था। सरकार इसे लागू करने में टालमटोल कर रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा बैंकिंग कार्य तनावपूर्ण हो गया है। ऐसे में इसे पांच दिनी करने की जरूरत है। अध्यक्षता मनोज यादव, आशीष तिवारी ने की। उन्होंने 28, 29 और 30 सितंबर को दोबारा अखिल भारतीय हड़ताल का भी अल्टीमेटम दिया। इस दौरान उप संयोजक जितेंद्र अग्रवाल, संजीव लिटोरिया, जेके गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, यशपाल सिंह, मनीष प्रजापति, अमित साहू, दीपेश माहौर, अविनाश चौबे समेत तमाम बैंककर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



00000
निजी बैंक शाखाओं में हड़ताल का आंशिक असर
एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक, आईडीएफसी बैंक इलाइट शाखा पर हड़ताल का असर नजर नहीं आया। इन बैंक शाखाओं में कामकाज हुआ हालांकि यहां काम बंद कराने के लिए यहां यूनियन नेता पहुंचे लेकिन, यहां कामकाज बंद नहीं हुआ हालांकि इन बैंकों की दूसरी शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा वहीं, यूनियन नेताओं ने हड़ताल को पूरी तरह से सफल होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed