{"_id":"636ca40a7f917f6219225751","slug":"bangle-seller-murdered-in-jhansi-dead-body-found-in-under-construction-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi Murder: झांसी में चूड़ी विक्रेता की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi Murder: झांसी में चूड़ी विक्रेता की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला शव
Thu, 10 Nov 2022 12:41 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 10 Nov 2022 12:41 PM IST
सार
झांसी में दो दिन से लापता चूड़ी विक्रेता की हत्या का मामला सामने आया है।उन्नाव गेट के बाहर एक निर्माणाधीन मकान में चूड़ी विक्रेता का शव पड़ा मिला। अमित गुप्ता उर्फ लाला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
झांसी में चूड़ी विक्रेता की हत्या से सनसनी फैल गई। चूड़ी विक्रेता का शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हंसारी के रहने वाले अमित गुप्ता उर्फ लाला (38) चूड़ी बेचते थे। दो दिन से वह अपने घर नहीं पहुंचे थे।
गुरुवार को उनका शव थाना कोतवाली इलाके में उन्नाव गेट के बाहर एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। अमित गुप्ता उर्फ लाला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या की गई।
इससे पहले उन पर पत्थर से भी वार किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। घटनास्थल का एसएसपी राजेश एस ने भी जायजा लिया।
विज्ञापन
बताया गया कि चूड़ी विक्रेता पहले उन्नाव गेट बाहर ही रहते थे। लेकिन, कुछ साल पहले उनका परिवार यहां का मकान बेचकर हंसारी में किराए से रहने लगा था। मृतक छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी हुई है।