{"_id":"feab29b88ca642471e93232b73cd240f","slug":"ban-polythin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पॉलीथिन के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पॉलीथिन के खिलाफ अभियान
ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रदेश में बृहस्पतिवार से पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग जाएगा। प्रदूषण बोर्ड के नेतृत्व में गठित टीम दोपहर बारह बजे से अभियान शुरू करेगी। नगर निगम में हुई अफसरों की बैठक में कार्रवाई की रूपरेखा तय कर ली गई है। नगर निगम के सभी स्वास्थ्य, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक टीम में शामिल रहेंगे।
शासन ने 22 दिसंबर 2015 को पॉलीथिन पर प्रतिबंध की घोषणा की थी। पॉलीथिन रखने पर पांच लाख रुपये जुर्माने या पांच साल की सजा अथवा दोनों की बात कही गई थी। शासन द्वारा जारी गजट में कहीं भी जुर्माने का प्रावधान नहीं किया गया है। ऐसे में पॉलीथिन पकड़े जाने पर टीम क्या कार्रवाई करेगी यह तय नहीं है।
नगर निगम में प्रभारी नगर आयुक्त रोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड केके श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से अभियान शुरू किया जाएगा। टीम में प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय थानाध्यक्ष, प्रदूषण बोर्ड की टीम सहित नगर निगम के स्वास्थ्य, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक शामिल होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गजट में किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई का उल्लेख नहीं किया गया है और न ही शासन की ओर से कार्रवाई के लिए स्पष्ट निर्देश आए हैं, इस कारण अभी पॉलीथिन जब्त करके उन्हें नगर निगम के सुपुर्द कर दिया जाएगा। शासन से कार्रवाई के निर्देश आने के बाद दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।