फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Baghgaon police station president line spot to tell the wrong location to the captain

कप्तान को गलत लोकेशन बताने पर बड़ागांव थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Thu, 12 Aug 2021 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Baghgaon police station president line spot to tell the wrong location to the captain
झांसी। बीती रात एसएसपी शिवहरि मीणा ने बड़ागांव थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष थाने में मौजूद मिले, जबकि जनपदीय कंट्रोल रूम में उन्होंने अपनी लोकेशन क्षेत्र में बताई थी। इस दरम्यान अन्य कमियां भी सामने आईं। इस पर थानाध्यक्ष अनुराग अवस्थी को रात में ही तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की मुस्तैदी की हकीकत जानने के लिए मंगलवार - बुधवार की मध्य रात्रि एसएसपी ने जिले के कई इलाकों का निरीक्षण किया। इसी दरम्यान एसएसपी बड़ागांव थाना पहुंचे। यहां थानाध्यक्ष अपनी कुर्सी पर बैठे पाए गए। जबकि, कंट्रोल रूम को उन्होंने अपनी लोकेशन थाना इलाके के ग्राम दौन में बताई थी। निरीक्षण को दौरान आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता भी पाई गई। इस पर थानाध्यक्ष को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया और विभागीय जांच के आदेश जारी किए। इसके बाद एसएसपी ने चिरगांव के कई ड्यूटी प्वाइंट व सार्वजनिक स्थल की चेकिंग की। यहां एक ढाबे पर तीन संदिग्ध युवक मिले, जिन्हें थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान विभिन्न थानों के ड्यूटी प्वाइंट भी चेक किए गए, जिनमें पुलिस बल की उपस्थिति पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed