{"_id":"613a6bf08ebc3e0e8d6f66bb","slug":"babu-ji-did-not-reach-office-on-time-stopped-salary-of-39-jhansi-news-jhs203925623","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे ‘बाबू जी’ 39 का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे ‘बाबू जी’ 39 का रोका वेतन
विज्ञापन
झांसी। समय से दफ्तर नहीं पहुंचने वाले लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करते हुए मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने 39 कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि तीन दिन में अपनी रिपोर्ट दें।
कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि कर्मचारी समय से कार्यालय नहीं आते हैं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार की सुबह 10.30 से 10.45 बजे तक विकास भवन स्थित सभी कार्यालयों से उपस्थिति पंजिका मंगवाकर अवलोकन किया था। उन्होंने पाया कि कई कर्मचारी गैरहाजिर हैं। इसमें ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के वरिष्ठ सहायक भगवत नारायण देव शामिल थे। उपस्थिति पंजिका के अनुसार 31 जुलाई के बाद से उनकी कोई उपस्थिति दर्ज नहीं थी। इसी तरह वरिष्ठ सहायक प्रेम कुमार के उपस्थिति पंजिका में दो सितंबर के बाद हस्ताक्षर नहीं थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ लिपिक लोकेश कुमार, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय में वरिष्ठ सहायक शमसुन निशां, बीटी राकेश कुमार गोस्वामी, एबीटी वर्षा वर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नंदकिशोर, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक सुशील कुमार, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक परवेज खान, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक राजेश महाजन, ग्राम पंचायत अधिकारी रेखा कुशवाहा, डीसी राजीव हिंगवासिया, डीसी अक्षय तिवारी, डीपीएम कमलाकर सिंह, सिया जानकी, माधव कुशवाहा, बालक दास, रवि कुमार, महेंद्र कुमार और प्रेेम बौद्ध शामिल हैं। इसमें ग्राम पंचायत अधिकारी प्रेम बौद्ध की छह सितंबर की भी हाजिरी दर्ज नहीं थी।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में अपर सांख्यिकी अधिकारी सरवर कलाम, कनिष्ठ सहायक नीलमा, नम्रता बुधौलिया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हरदयाल सिंह, जिला अर्थ और संख्याधिकारी कार्यालय में अपर सांख्यकी अधिकारी अजय कुमार राम, तीरथराम, डॉ. अशोक कुमार, सहायक सांख्यिकी अधिकारी रवि कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार, कनिष्ठ सहायक अमित कुमार दुबे, कीर्ति श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विभाग में कनिष्ठ सहायक अनिल वी कोटूर, नेडा कार्यालय में कनिष्ठ सहायक अनुज कुमार वर्मा, उपायुक्त स्वत: रोजगार कार्यालय में डीएमएम मंजीत कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार, जिला विकास अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक कौशर सिद्दीकी, वरिष्ठ सहायक अमिता राय, कनिष्ठ सहायक वैभव शर्मा और राजू शामिल हैं।