फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Babina to jhansi rail line run malgadi

बबीना से झांसी के बीच तीसरी रेल लाइन पर शुरूआत में दौड़ेंगी मालगाड़ियां

Sun, 24 Jan 2021 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Babina to jhansi rail line run malgadi
झांसी। बबीना से झांसी के बीच तीसरी रेल लाइन पर संचालन शुरू करने के लिए रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) को दस्तावेज भेजे जा रहे हैं। दस्तावेजों में कार्य का विवरण होगा। संतुष्ट होने के बाद ही वह निरीक्षण करेंगे। मार्च तक इस नई लाइन पर संचालन शुरू करने का लक्ष्य बनाया गया है। शुरूआत में बबीना से झांसी के बीच मालगाड़ियों को दौड़ाया जाएगा।
विज्ञापन

झांसी से बबीना के बीच तीसरी लाइन (25.35 किलोमीटर) को बिछाने का काम रेलवे का निर्माण संगठन कर रहा है। पटरी बिछाने और छोटे- बड़े 30 पुलों को बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। बिजौली, खजराहा व डीजल शेड पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम भी हो गया है। अब बबीना स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम बाकी रह गया है। यह काम फरवरी में पूरा होगा। उक्त कार्य को पूरा करने में 20 से 25 दिन का समय लगेगा। इस काम के पूरा होने के बाद रेल संरक्षा आयुक्त नई पटरी का निरीक्षण कर सकेंगे। उनकी अनुमति मिलते ही नई लाइन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सकेगा। लाइन शुरू होने से मालगाड़ियां सीधे मालगोदाम की तरफ जा सकेंगी, उनको यार्ड में पटरियां नहीं बदलनी होंगी। इससे समय की बचत व संचालन बेहतर होगा।
विज्ञापन

- झांसी बबीना के बीच तीसरी रेल लाइन को मार्च 2021 तक चालू की योजना है। सीआरएस निरीक्षण के लिए दस्तावेज भेजे जा रहे हैं। संदीप माथुर, डीआरएम।
अभी ये समस्याएं
- मथुरा-झांसी-बीना लाइन पर मथुरा से झांसी के मध्य 12 प्रतिशत और झांसी- बीना के मध्य 22 प्रतिशत ओवर ट्रैफिक (ओवरलोड) है।
-आए दिन ट्रेनें लेट हो जाती हैं, क्योंकि आवागमन अधिक होने के कारण प्रमुख ट्रेनों को पहले रास्ता देना जरूरी होता है।
- कई बार ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। प्रतिकूल मौसम में दिक्कत और बढ़ जाती है।
- इन मार्गों पर यातायात को देखते हुए नई ट्रेनों की जरूरत है। दो पटरियां अब और बोझ सह सकने में अक्षम हैं।
- पटरियों की मरम्मत करने के लिए अक्सर ट्रेनों का संचालन बंद करना पड़ता है। इसके लिए लंबे समय के लिए ब्लाक लेना पड़ता है।
ये मिलेगी राहत
--------------
- इस रूट पर नई ट्रेनों को चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा।
- मालगाड़ियों के लिए बिल्कुल अलग लाइन हो जाएगी।
- नई ट्रेनों के चलने पर यात्रियों के लिए आरक्षण कोटा बढ़ जाएगा।
- मालगाड़ियों का समय पालन सुधरने पर माल समय पर पहुंचेगा।
- दुर्घटना होने पर तीसरी रेल लाइन विकल्प के रूप में काम कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed