{"_id":"61bb9ce03869a82da86ba11e","slug":"babina-assembly-candidate-decided-from-bsp-announcement-is-pending-jhansi-news-jhs2111012167","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा से बबीना विधानसभा प्रत्याशी तय, घोषणा बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से बबीना विधानसभा प्रत्याशी तय, घोषणा बाकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के बाद अब बहुजन समाज पार्टी ने बबीना विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी तय कर दिया है। प्रत्याशी के नाम की घोषणा 25 दिसंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में की जाएगी।
बबीना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी से एक पूर्व विधायक प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने स्तर से रिपोर्ट तैयार कराई तो उन्होंने प्रत्याशी को बदलने का निर्णय लिया। अब पार्टी ने बतौर प्रत्याशी नए चेहरे को हरी झंडी दी है। सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रत्याशी को कार्यकर्ता सम्मेलन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर, बूथ प्रभारियों के अलावा प्रमुख समाजों के प्रमुख व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है।
कार्यकर्ता सम्मेलन 25 दिसंबर को सीताराम पैलेस बबीना में होगा। मुख्य सेक्टर प्रभारी पार्टी प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। बता दें कि इससे पहले मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र से रोहित रतन को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। जबकि, झांसी और बबीना क्षेत्र के प्रत्याशियोें के नाम पर मंथन चल रहा है।