फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Baba Saheb is a symbol of struggle for social harmony

सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष का प्रतीक हैं बाबा साहब

Tue, 07 Dec 2021 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Baba Saheb is a symbol of struggle for social harmony
बाबा भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर कचहरी चौराहा पर लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते ब?
झांसी। भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के 66 वें परिनिर्वाण दिवस पर विभिन्न संगठनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास एक विवाह घर में बहुजन समाज पार्टी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झांसी और चित्रकूट मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार ने कहा कि बाबा साहब सामाजिक समरसता के लिए संघर्ष का प्रतीक हैं, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार ने बाबा साहब को आज के युग का देवता बताया। पूर्व बुंदेलखंड, ग्वालियर, चंबल संभाग के प्रभारी भूपेंद्र आर्य ने कहा कि बीएसपी ही वह दल है जो समता, समानता और बंधुत्व के अलावा सर्वजन समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। पूर्व विधायक कैलाश साहू और पूर्व विधायक कृष्णपाल सिंह राजपूत ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़ ने की। मऊरानीपुर से प्रत्याशी रोहित रतन, बीकेडी के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह गुर्जर, कैलाश पाल, संजय वाजपेयी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष जयपाल अहिरवार, महानगर अध्यक्ष नफीस शानू, वाहिद हुसैन, कल्लू बरार आदि मौजूद रहे। संचालन साबिर खान ने किया। आभार महानगर अध्यक्ष नफीस शानू ने व्यक्त किया।
विज्ञापन

राष्ट्र गौरव स्मृति संस्थान के संरक्षक मनीराम कुशवाहा, संस्थान अध्यक्ष अमीर चंद आर्य, नीता अग्रवाल, मीना आर्य, मनोज तिवारी, ब्रजभूषण आदि ने बाबा साहब को याद किया। न्याय अधिकार चौपाल एवं सामाजिक संस्था स्व मानिक लाल मनके स्मृति शिक्षा प्रसार समिति सिलोरी के कार्यक्रम में पूर्व पार्षद किशोर वर्मा, संस्था अध्यक्ष बीएल भास्कर, अधिवक्ता अनिल शर्मा, शिवानी, वीके वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरएम कार्यालय में अर्पित की श्रद्धांजलि
झांसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष, सभी शाखाधिकारी, एससीएसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन दिनेश वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा रविंद्र प्रसाद मौजूद रहे। आल इंडिया एससीएसटी रेलवे इंपलाइज ऐसोसिएशन के मंडल कार्य. अध्यक्ष संजीव जाटव, आरसी आजाद, वीरेंद्र कुमार अहिरवार, नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज यूनियन के मंडिल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, विवेक चड्ढा, टीपी सिंह, बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान के सुभाष चौरसिया, रवीश त्रिपाठी, भारतीय बौद्ध महासभा, दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के प्रभुदयाल आदिम, हरीदास सुमन, काशीराम बौद्ध, स्वतंत्र जनता राज पार्टी के प्रभारी शम्मी कपूर, नंदलाल वर्मा, नेताजी सुभाष फाउंडेशन के मोहन नेपाली, डा. रामसेनही श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी के पवन कोरी, एनडी गौतम, नंदनपुरा में उपाली राजगृह बुद्ध विहार समेत अन्य बुद्ध बिहारों में भिक्खु उपाली थेरो, प्रज्ञानंद, माया बौद्ध, समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष तनवीर आलम, सीताराम कुशवाहा, ज्ञान कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, राष्ट्रीय लोधी युवा महासभा के अनूप राजपूत, नारायण सिंह, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश कश्यप, केके सिंह यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सतीश जतारिया, नरेंद्र झा, सीताराम कुशवाहा, शहर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा, नफीस मकरानी, शफीक अहमद मुन्ना, हजरत खान, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जुगल किशोर कुशवाहा, अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।

युवाओं ने डा. आंबेडकर को याद किया
झांसी। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक प्रताप, रमाकांत वर्मा, हिमांशु शुक्ला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने समरसता दिवस मनाया। प्रात मंत्री तरुण वाजपेयी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने में बाबा साहब का अहम योगदान है। परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर यादव, एनएसएस समन्वयक डा. मुन्ना तिवारी, प्रोफेसर सुनील काबिया, पुष्पा गौतम, प्रतीक द्विवेदी, उमेश शुक्ला, संगठन मंत्री हरिओम जायसवाल, बुंदेलखंड महाविद्यालय में प्राचार्य डा एसके राय, डा प्रतिमा सिंह परमार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जयदीप सोनी, आकाश बसेड़िया, सोम नायक, अखिल भारतीय कोरी कोली महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल सिंगरया, अमीर चंद्र आर्य, हरनारायण, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed