फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B ed entrance exam today

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज, तैयारियां पूरी

Sun, 09 Aug 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
B ed entrance exam today
झांसी। कोरोना काल में रविवार को महानगर के 15 परीक्षा केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं नकल रोकने के लिए केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश को लेकर संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। महानगर के 15 परीक्षा केंद्रों पर सुबह नौ से दोपहर 12 और दोपहर को दो से पांच बजे तक परीक्षा होगी। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कक्षों तथा फर्नीचर इत्यादि को सैनिटाइज कराने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। प्रत्येक परीक्षार्थी/कक्ष निरीक्षक एवं परीक्षा से संबंधित हर व्यक्ति का थर्मामीटर द्वारा शरीर तापमान मापने के साथ ही मास्क लगाकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में सैनिटाइजर, हैंडवाश की व्यवस्था की गयी है ।
विज्ञापन

इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन कराने के लिए परीक्षा केंद्र पर एक कमरे में 24 छात्रों की परीक्षा होगी। एक छात्र से दूसरे छात्र की दूरी आठ फुट तय की गई है। दो शिफ्टों के बीच में जो ब्रेक होगा, उसमें पूरा परीक्षा केंद्र सैनिटाइज होगा। केंद्र व्यवस्थापकों को कहा गया है कि सेंटर पर पहुंचे वाले अभ्यर्थी को यदि बुखार है तो उसे बिना परीक्षा दिए वापस न लौटाया जाए। उसके लिए अलग कमरे में परीक्षा कराई जाए। वहीं नकल को रोकने के लिए हर केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे के साथ ही ऑडियो रिर्काडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन में मिलेगी छूट
परीक्षा देने के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को लॉकडाउन से छूट दी जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र दिखाना होगा। साथ ही अभ्यर्थियों के बसों और प्राइवेट वाहनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed