फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   b a student ke liye rojgar pane ka moka

स्नातक छात्रों के लिए रोजगार पाने का मौका

Tue, 03 Apr 2018 01:31 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 03 Apr 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
b a student ke liye rojgar pane ka moka
rupay, jhansi news - फोटो : demo
स्नातक पास छात्र-छात्राओं के पास रोजगार पाने का अच्छा मौका है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के मॉडल कॅरियर सेंटर में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) नॉन टेक्निकल छात्र-छात्राओं को पहले प्रशिक्षण देगी। इस दौरान हुनरमंदों का चयन किया जाएगा, जिन्हें रोजगार मिलेगा। छात्रों के पास 10 अप्रैल तक आवेदन करने का मौका है।  
विज्ञापन


बीयू में पिछले साल भी टीसीएस ने 100 विद्यार्थियों में 60 का चयन किया था, जिन्हें प्रशिक्षण देने के बाद 25 को रोजगार मिल सका। अब फिर ये कंपनी स्नातक विद्यार्थियों को जॉब ऑफर देने के लिए आ रही है। बीयू के मॉडल कॅरियर सेंटर प्रभारी प्रो. प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि टीसीएस कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा योग्य आवेदकों को सौ घंटे यानी कि बीस दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें सफल प्रशिक्षणार्थियों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार लेकर आकर्षक वेतन पर चयन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों को वर्ष 2016 अथवा 2017 में स्नातक (नॉन टेक्निकल) पास होना जरूरी है।
विज्ञापन


आवेदन करने के लिए पासपोर्ट आकार की फोटो, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, मार्क्सशीट की फोटोकॉपी लेकर तीन से 10 अप्रैल तक सुबह 11 से शाम चार बजे तक मॉडल कॅरियर सेंटर पहुंचना होगा। अन्य जानकारी के लिए 9990756836 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थी को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed