{"_id":"6ab4d8df2ab12b22b70364ec","slug":"ayurveda-college-students-shut-down-opd-and-staged-protest-at-main-gate-in-jhansi-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी के आयुर्वेद कॉलेज में हड़ताल: बीएएमएस छात्र-इंटर्न ने ओपीडी बंद कर जड़ा ताला, मरीज बिना इलाज लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के आयुर्वेद कॉलेज में हड़ताल: बीएएमएस छात्र-इंटर्न ने ओपीडी बंद कर जड़ा ताला, मरीज बिना इलाज लौटे
Thu, 24 Sep 2026 01:31 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:31 PM IST
सार
झांसी के बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में बीएएमएस छात्रों और इंटर्न डॉक्टरों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी। इतना ही नहीं ओपीडी बंद कर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
झांसी में आयुर्वेद कॉलेज के छात्र-इंटर्न का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी में बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के बीएएमएस के छात्र और इंटर्न डॉक्टरों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने ओपीडी बंद कराकर मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। इससे उपचार के लिए आए मरीजों को बिना उपचार कराए निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
कक्षाओं का बहिष्कार कर एकजुट हुए बीएएमएस के छात्र और इंटर्न डॉक्टरों ने ओपीडी बंद कराते हुए ताले लगा दिए। मुख्य द्वार पर खड़े होकर मरीजों को प्रवेश करने से रोक दिया। इसके बाद एकेडमिक गेट पर एकजुट होकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, इस विरोध प्रदर्शन के कारण ओपीडी में अब तक सिर्फ दो मरीजों का ही उपचार हुआ है। कॉलेज के अनुसार, रोजाना 200 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए आते हैं। प्राचार्य प्रो. माखन लाल ने बताया कि पूरे मामले से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन