{"_id":"59b445004f1c1bee7f8b56f7","slug":"avedh-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध नर्सिंगहोमों की सीलिंग की कार्रवाई तीन दिन से ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध नर्सिंगहोमों की सीलिंग की कार्रवाई तीन दिन से ठप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
hospital jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अवैध नर्सिंगहोमों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई तीन दिन से थमी हुई है। बुधवार को जेडीए की टीम पुलिस के साथ अमानक अस्पतालों को सील करने जा रही थी, लेकिन बारिश के कारण ऐसा नहीं हो सका। कार्रवाई थमने से कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारी व्यस्तता को वजह बता रहे हैं।
गौरतलब है कि लखनऊ के केजीएमयू में आग लगने की घटना के बाद अमर उजाला ने शहर के अवैध और अमानक नर्सिंगहोमों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अभियान के दौरान नर्सिंगहोमों की मनमानी और मानकों की धज्जियां उठाने वाली लगातार खबरें प्रकाशित की गईं। प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह को भी निरीक्षण में ढेरों कमियां मिलीं। वहीं, जेडीए 11 अस्पतालों के नक्शे पहले ही निरस्त कर चुका है। इन्हीं में कुछ अस्पतालों को बुधवार को सील करना था। जेडीए की टीम नवाबाद पुलिस के साथ सीलिंग की कार्रवाई करने के लिए निकलने वाली ही थी, मगर बारिश की वजह से रुकना पड़ा। इसके बाद तीन दिनों से अवैध अस्पतालों को सील करने की कार्रवाई थमी हुई है। इसको लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विधायक बना रहे दबाव
जिले के एक विधायक नर्सिंगहोमों के खिलाफ कार्रवाई में रुकावट बन रहे हैं। प्रभारी मंत्री के निरीक्षण के दौरान भी विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया था। कुछ नर्सिंगहोम के नक्शा पास कराने में भी विधायक की महती भूमिका बताई जा रही है। अवैध अस्पतालों की आड़ बनकर यह विधायक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पानी फेर रहे हैं।
विज्ञापन
कल से होगी कार्रवाई
बृहस्पतिवार को नर्सिंगहोमों आदि की सुनवाई हुई थी। शुक्रवार को बोर्ड की बैठक और शनिवार को प्रभारी मंत्री का जिले में कार्यक्रम होने के कारण अभियान नहीं चल सका। अब सोमवार से कार्रवाई की जाएगी। - सीपी तिवारी, जेडीए सचिव।