फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Aunt and uncle had murdered their nephew on suspicion of illicit relations.

Jhansi News: अवैध संबंधों के शक में मामी-मामा ने की थी भांजे की हत्या

Wed, 27 Nov 2024 03:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
Aunt and uncle had murdered their nephew on suspicion of illicit relations.
- बीते 15 मई को कुएं में मिला था शव, पुलिस ने घटना का खुलासा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मऊरानीपुर। बीते 15 मई को ग्राम बुखारा सड़क पर कुएं में मिले एक अज्ञात शव की शिनाख्त के बाद कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया।



थाना मऊरानीपुर क्षेत्र अंतर्गत नौपुल के आगे ग्राम बुखारा की ओर जाने वाले रास्ते में रामकिशोर कुशवाहा निवासी ग्राम बुखारा के खेत में बने कुएं में अज्ञात शव 15 मई को मिला था। जिसकी शिनाख्त आसपास के लोगों से कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अज्ञात की गला घोंटकर हत्या करने का पता चला था। जिसके आधार पर थाना मऊरानीपुर में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही थी।
विज्ञापन


अज्ञात शव की शिनाख्त के लिए पंपलेट छपवाकर विभिन्न स्थानों, चौराहों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर लगवाए गए थे। जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त कोमल कुशवाहा (20) पुत्र सुंदरलाल कुशवाहा निवासी कनेरा थाना बम्हौरीकला जिला टीकमगढ़ (मप्र) के रूप में हुई। परिजन उपलब्ध कराए मोबाइल नंबर की सीडीआर व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर घटना की विवेचना को आगे बढ़ाया गया। इसमें अभियुक्त नेहा उर्फ गीता व घनश्याम कुशवाहा प्रकाश में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक नेहा उर्फ गीता ने पूछताछ में बताया कि मृतक कोमल कुशवाहा उसके दूर के रिश्ते में भांजा लगता था। वह उससे मजाक भी करता रहता था। धीरे-धीरे दोनों की गहरी दोस्ती के साथ अवैध संबंध बन गए थे। यह बात नेहा उर्फ गीता के पति घनश्याम कुशवाहा को पता चली तो पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। बाद में पति-पत्नी दोनों ने मिलकर कोमल की हत्या करने की योजना बनाई। दोनों ने कोमल कुशवाहा को मिलने के बहाने से मऊरानीपुर बुलाया। वहां से तीनों लोग ग्राम बुखारा स्थित नेहा के मायके पक्ष के परिजन के खेत में बने टपरियन पर पहुंचे। वहां बैठकर घनश्याम व कोमल दोनों ने शराब पी। इसी दौरान नेहा ने कोमल के सिर पर जोर से पत्थर मार दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। बाद में दोनों आरोपियों ने कोमल के गले में पड़े तौलिया से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पहचान व साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से कोमल के शव को पास में ही बने कुएं पर फेंक दिया। कोमल के आधार कार्ड व वोटर आईडी को वहीं छिपा दिया और उसके मोबाइल को तोड़कर वापस जाते समय रास्ते में नदी में फेक दिया। आरोपियों की निशानदेही पर आधार कार्ड व वोटर आईडी घटनास्थल के पास से ही बरामद किया गया है। पुलिस ने नेहा उर्फ गीता व घनश्याम को देर शाम बाजपेई तालाब के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed