फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Audio of the conversation between the zip president and the member goes viral, huge amount is being sought

जिप अध्यक्ष और सदस्य की बातचीत का ऑडियो वायरल, मांगी जा रही मोटी रकम

Mon, 25 Jul 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Audio of the conversation between the zip president and the member goes viral, huge amount is being sought
झांसी। जिला पंचायत द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के टेंडर होने से पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और एक सदस्य की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें खुले आम पैसे को लेकर बातचीत हो रही है। एक दो लाख दे रहा है तो दूसरा चार लाख की मांग कर रहा है। अब यह ऑडियो कब का है यह तो साफ नहीं है लेकिन ऑडियो में हुई बातचीत ने टेंडर में होने वाली कमीशनबाजी का पूरा नेटवर्क खोलकर रख दिया है। शासन तक इसे भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को जारी ऑडियो में आ रही आवाज में जिला पंचायत अध्यक्ष से एक सदस्य कह रहा है कि उसने काम पूरा कर लिया है। उसे कमीशन चार लाख रुपये दिलाया जाए। दूसरी ओर से आवाज आई कि दो लाख रुपये मिलेंगे। सदस्य बार-बार चार लाख रुपये दिलाने की बात कह रहा है, जबकि बाद में वह तीन लाख दिलाने के लिए कह रहा है, जबकि अध्यक्ष की ओर से दो लाख रुपये दिलाने की बात कही जा रही है। वह यह भी कह रहे हैं कि पहले इस पर राजी हो जाओ बाकी की व्यवस्था कहीं दूसरी जगह से करा देंगे। बताया गया कि ऑडियो में जिस सदस्य की आवाज बताई जा रही है वह समाजवादी पार्टी से है। अध्यक्ष और सदस्य के बीच चर्चा तालाब के ठेके के संबंध में हो रही है। वहीं, इस बारे में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने कहा कि ऑडियो साजिश के तहत एडिट किया गया है। यह सत्य से एकदम परे है। सपा ने उन्हें बदनाम करने के लिए फर्जी ऑडियो वायरल किया है। इसे वायरल कराने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

कमीशनबाजी का बड़ा नेटवर्क आया सामने
झांसी। जिस तरह से ऑडियो में बात हो रही है उसके हिसाब से कमीशनबाजी का बड़ा नेटवर्क है। जो भी काम कराए जाते हैं उसमें कमीशन तय होता है। ऑडियो में भी यही बात हो रही है। ऊपर से नीचे तक पैसा जाता है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद किसी के पास भी इसका जवाब नहीं है। अब हर कोई इसे साजिश का नाम दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed