{"_id":"64a857b1c4c6c787670071f6","slug":"attempt-to-occupy-a-shop-in-the-complex-built-in-front-of-the-station-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-130302-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: स्टेशन के सामने बने कांप्लेक्स की एक दुकान पर कब्जे की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: स्टेशन के सामने बने कांप्लेक्स की एक दुकान पर कब्जे की कोशिश
विज्ञापन
- पुलिस को देख कब्जा करने आए लोग भागे
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रेलवे स्टेशन के सामने बने मल्टी फंक्शनल कांप्लेक्स की एक दुकान में शुक्रवार को कब्जे की कोशिश की गई। इसके विरोध में कांप्लेक्स के व्यापारी लामबंद हो गए। इससे वहां एक घंटे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस के पहुंचने पर कब्जा करने आए लोग भाग खड़े हुए।
स्टेशन के सामने रेलवे द्वारा विकसित मल्टी फंक्शनल कांप्लेक्स स्थित है, जिसमें रेस्टोरेंट, ट्रैवल एजेंसी आदि के कारोबार संचालित हो रहे हैं। शुक्रवार की दोपहर तकरीबन बारह बजे 10-12 लोग कांप्लेक्स पर पहुंच गए और उन्होंने एक दुकान पर कब्जे की कोशिश शुरू कर दी। इसकी भनक लगते ही कांप्लेक्स के अन्य व्यापारी इकट्ठा हो गए और वे कब्जा करने आए लोगों का विरोध करने लगे। इससे वहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कब्जा करने आए लोग भाग खड़े हुए।
बाद में व्यापारियों की ओर से शिकायती पत्र पुलिस व प्रशासन को दिए गए, जिसके जरिये बताया कि एक व्यक्ति कई बार कब्जे की कोशिश कर चुका है। वह 18-20 आपराधिक किस्म के लोगों के गिरोह के साथ आता है। वह कांप्लेक्स में कारोबार कर रहे व्यापारियों को लगातार धमका भी रहा है। व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन से कार्रवाई की गुहार लगाई।