फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   atisamvedan seel bootho ki jimmedari sp ki hogi

अतिसंवेदनशील बूथों की जिम्मेदारी एसपी की होगी: एडीजी

Sun, 11 Apr 2021 07:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
atisamvedan seel bootho ki jimmedari sp ki hogi
झांसी। रविवार को पुलिस लाइन में एडीजी भानु भास्कर ने अधिकारियों व थानेदारों के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव के तैयारियों की समीक्षा की। कहा कि चुनाव में अतिसंवेदनशील बूथों की जिम्मेदारी एसपी की होगी। माहौल खराब करने वालों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लापरवाही किसी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए। अधिकारी लगातार निरीक्षण करते रहें और पुलिस कर्मी भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहें। एडीजी ने कहा चुनाव में कच्ची शराब का प्रयोग बढ़ जाता है इसलिए इस पर कड़ी नजर रखें और कच्ची शराब कारोबार को रोकने के लिए विशेष अभियान भी जारी रखें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वोटरों को धमकाने आदि की शिकायतें सामने आती हैं। ऐसे प्रभावशाली लोगों पर भी विशेष नजर रखी जाए। कहा कि ऐसे बूथ चिह्नित करें जो अतिसंवेदनशील, संवेदनशील हैं इनकी निगरानी के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाए। बैठक में डीआईजी जोगेंद्र कुमार, डीएम आंद्रा वामसी, एसएसपी रोहन पी कनय, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, एसपी देहात नैपाल सिंह, सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

बहाने बनाकर छुट्टी लेकर घर जाने वाले पुलिसकर्मियों पर रखी जाएगी निगाह : एडीजी
झांसी। एडीजी ने बताया कि झांसी, ललितपुर व जालौन के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पंचायत चुनाव के दौरान अन्य जिलों से छुट्टी लेकर घर आने वाले पुलिसकर्मियों पर निगाह रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि कई पुलिसवालों के रिश्तेदार व गांव के मिलने जुलने वाले भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसी तमाम सूचनाएं उनके पास पहुंच रहीं हैं। ऐसे पुलिस वाले कई बहाने बनाकर छुटी लेकर अपने अपने घर आ रहे हैं। जो चुनाव में विवाद का कारण बन सकते हैं। ऐसे पुलिस वालों की जानकारियों का आदान प्रदान किया जाए। जानकारी जुटाकर ऐसे पुलिसवालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed