फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   At the inauguration of Yoga week, hundreds including the Divisional Commissioner performed various asanas, see

'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम पर याेग सप्ताह के शुभारंभ पर लोगों ने किए विभिन्न योगासन

Mon, 16 Jun 2025 02:25 AM IST
सचिन सोनी अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सचिन सोनी Updated Mon, 16 Jun 2025 02:25 AM IST
सार

'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम पर अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की शुरूआत रविवार से हुई। अटल एकता पार्क में इसके शुभारंभ अवसर पर मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे समेत तमाम अन्य लोगों ने विभिन्न योगासन कर स्वस्थ व निरोगी काया का संदेश दिया। 

विज्ञापन
At the inauguration of Yoga week, hundreds including the Divisional Commissioner performed various asanas, see
अटल एकता पार्क में मंडलायुक्त समेत बड़ी संख्या में योग करते हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी। 'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग' थीम पर योग सप्ताह की शुरूआत रविवार से हुई। अटल एकता पार्क में इसका शुभारंभ मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर मंडलायुक्त समेत सैकड़ों लोगों ने विभिन्न योगासन किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21जून को मनाया जाएगा। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि अष्टांग योग योगा के आठ अंग है। जिसका अभ्यास हमारी भारतीय सभ्यता में हजारों वर्ष से किया जा रहा है और इसी का परिणाम है कि यहां शरीर, मन और आत्मा या इसे मन कर्म और वचन कहे, इसकी समानता में जोड़ दिया जाए, और यही सही अर्थ में योग है। योग का अर्थ है जोड़ मतलब एक साथ लाना, मतलब जो हम सोचते हैं जो हम बोलते हैं और जो हम करते हैं अगर यह तीनों एक साथ होंगे तो हमारे जीवन में और हमारे दिन प्रतिदिन के स्वास्थ्य में भी सकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन

शुभारंभ से पहले जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, ज़िला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ जगजीवन राम ने भगवान धन्वंतरी का पूजन किया। मंच संचालन डाॅ नीति शास्त्री ने किया। मुख्य संयोजक डाॅ. जगजीवन राम ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed