फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   At the behest of Chaudhary Charan Singh, the police had taken Lakhpat Ram Sharma from the meeting place.

चौधरी चरण सिंह के कहने पर लखपतराम शर्मा को सभा स्थल से टांग कर ले गई थी पुलिस

Sat, 12 Feb 2022 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
At the behest of Chaudhary Charan Singh, the police had taken Lakhpat Ram Sharma from the meeting place.
झांसी। 1969 का विधानसभा चुनाव था। झांसी के निवर्तमान निर्दलीय विधायक लखपतराम शर्मा हुआ करते थे। लखपतराम शर्मा लखनऊ में विधान सभा के अंदर सरकार को घेरकर हंगामा करते रहते थे। इस कारण चरण सिंह उन्हें जानते थे। पर, उन्हें यह पता नहीं था कि यह युवा विधायक बुंदेलखंड की किस सीट से है? सत्यदेव मिश्रा बताते हैं कि विधानसभा चुनाव में चौधरी चरण सिंह की पार्टी भारतीय क्रांति दल से झांसी सदर सीट से जगमोहन नाथ वर्मा चुनाव लड़ रहे थे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में इन्हीं के चुनाव प्रचार के लिए चौधरी चरण सिंह झांसी आए हुए थे। चौधरी साहब जैसे ही भाषण देने के लिए खड़े हुए तो पहले से ही जनता के बीच आगे बैठे लखपतराम शर्मा ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। फिर क्या था चरण सिंह का पारा चढ़ गया। उन्होंने कहा अरे यह लड़का तो विधानसभा में हंगामा करता रहता है यह यहां कहां से आ गया? उन्होंने एसपी को बुलाकर लखपतराम शर्मा को गिरफ्तार करने को कहा। इस पर लखपतराम शर्मा मंच के सामने ही लेट गए। अंतत: पुलिस को उनके हाथ पैर पकड़कर टांगकर कोतवाली ले जाना पड़ा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह ने सभा भी की और इस चुनाव में उनकी पार्टी भारतीय क्रांतिदल के प्रत्याशी जगमोहन लाल वर्मा झांसी सदर से विजयी भी हुए थे। सभा के बाद लखपतराम शर्मा को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed