फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Astrology: The influence of Jupiter in the new year, an auspicious sign of good luck and prosperity

Astrology: नए साल में गुरु का प्रभाव, सौभाग्य और समृद्धि का शुभ संकेत, इन जातकों के लिए लाभदायक

Tue, 30 Dec 2025 10:09 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 30 Dec 2025 10:09 AM IST
सार

नए साल 2026 में गुरु का व्यापक प्रभाव रहेगा। अंग्रेजी वर्ष का शुभारंभ बृहस्पतिवार से है। विक्रम संवत 2083 भी बृहस्पतिवार से शुरू होगा। नव संवत्सर के राजा गुरु होंगे।

विज्ञापन
Astrology: The influence of Jupiter in the new year, an auspicious sign of good luck and prosperity
बृहस्पति ग्रह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल 2026 में गुरु का व्यापक प्रभाव रहेगा। अंग्रेजी वर्ष का शुभारंभ बृहस्पतिवार से है। विक्रम संवत 2083 भी बृहस्पतिवार से शुरू होगा। नव संवत्सर के राजा गुरु होंगे। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार, नववर्ष में गुरु का प्रभाव होना सौभाग्य एवं समृद्धि का शुभ संकेत है।
विज्ञापन


अंग्रेजी वर्ष 2026 का पहला दिन बृहस्पतिवार को है। संयोग है कि वर्तमान वर्ष 2025 का भी पहला दिन बृहस्पतिवार था। वहीं, नव संवत्सर 19 मार्च बृहस्पतिवार से शुरू होगा। आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार, विक्रम संवत 2083 के राजा गुरु एवं मंत्री मंगल होंगे। गुरु का प्रभाव होने से सौभाग्य, समृद्धि और व्यापार में प्रगति होगी।
विज्ञापन


देव गुरु बृहस्पति का राजा होना मीन व धनु राशि के जातक के लिए बहुत शुभ है। इन दोनों राशियों पर गुरु की कृपा रहेगी। कन्या राशि के जातक के लिए राजयोग बनेगा। तुला, सिंह, कुंभ, कर्क, मेष, मकर राशि के जातक के लिए आर्थिक प्रगति की व्यापक संभावनाएं रहेंगी। वृश्चिक राशि के जातक सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृष राशि के जातक को यात्रा लाभ मिलेगा। मिथुन राशि के जातक शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति करेंगे। उनके अनुसार एक जून को गुरु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जो सभी के लिए कल्याणकारी होगा। उनके अनुसार, वर्ष 2026 में 23 अप्रैल, 21 मई एवं 18 जून को गुरु पुष्य योग रहेगा। इधर, ज्योतिषविद् रजनी दीक्षित के अनुसार, एक जनवरी को गुरु प्रदोष व्रत है। भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed