{"_id":"61707763ec69fc24b2185ac2","slug":"assembly-elections-8-328-employees-will-take-command-in-four-seats-jhansi-news-jhs207072437","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: चार सीटों पर 8,328 कर्मचारी संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव: चार सीटों पर 8,328 कर्मचारी संभालेंगे कमान
विज्ञापन
झांसी। निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से जारी हैं। चुनाव में मतदान की कमान संभालने वाले कर्मचारियों की संख्या तय कर ली गई है। चारों विधानसभाओं में 8,328 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए सरकारी विभागों से ब्योरा मांगा गया है, जो उन्हें 25 अक्तूबर तक उपलब्ध कराना होगा।
भारत निर्वाचन आयोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। मतदान के लिए जिले की चारों विधानसभाओं में 1,735 मतदेय स्थल बना दिए गए हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर मतदान के लिए चार कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इनमें एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारी होंगे। इस हिसाब से 6,940 कर्मचारियों की बूथों पर ड्यूटी लगाई जाएगी, जबकि 1,388 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा जाएगा, जिनकी सेवाएं आकस्मिक स्थिति में ली जाएगी।
आरटीओ से मांगी गाड़ियों की सूचना
झांसी। निर्वाचन आयोग ने परिवहन विभाग से जिले में पंजीकृत सभी बस, ट्रक, चौपहिया सरकारी व निजी गाड़ियों की सूचना मांगी है। विभाग को 25 अक्तूबर तक सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
एक से शुरू होगा डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर
झांसी। एक नवंबर से मतदाता सूची का पुनरीक्षण अभियान शुरू होगा। अभियान के दौरान 01 जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके साथ ही एक नवंबर से डिस्ट्रिक्ट कांटेक्ट सेंटर शुरू कर दिया जाएगा, जिसके टोल फ्री नंबर 1950 पर फोन कर कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से जुड़ी अपनी समस्या का समाधान करा सकेगा। ये सेंटर दो पालियों में काम करेगा, जिस पर चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।