फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Assembly election nominations from today

विधानसभा चुनाव के नामांकन आज से

Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Assembly election nominations from today
झांसी। जिले की चारों विधानसभाओं के नामांकन मंगलवार से शुरू होंगे। कलक्ट्रेट के चार अलग-अलग कक्षों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे के बीच नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ सिर्फ दो लोग ही परिसर में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

झांसी में तीसरे चरण में मतदान 20 फरवरी को होगा। जबकि, नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू होगी, जो एक फरवरी तक चलेगी। चारों विधानसभाओं के नामांकन पत्र कलक्ट्रेट में दाखिल किए जाएंगे। बबीना विधानसभा के नामांकन कक्ष संख्या पांच (एसीएम कोर्ट) में होंगे। झांसी सदर विधानसभा के पर्चे कक्षा संख्या आठ (एसडीएम सदर कोर्ट) में दाखिल किए जाएंगे। जबकि, कक्ष संख्या 10 (सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट) में मऊरानीपुर और कक्षा संख्या 12 (एडीएम वित्त एवं राजस्व कोर्ट) में गरौठा विधानसभा के नामांकन होंगे। कलक्ट्रेट के गेट संख्या एक से बबीना और सदर विधानसभा प्रत्याशी प्रवेश कर सकेंगे। जबकि, गेट नंबर दो से मऊरानीपुर और गरौठा के प्रत्याशियों को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन

निर्दलियों को करनी पड़ेगी मशक्कत
झांसी। राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय दलों के प्रत्याशियों को अपने साथ एक-एक प्रस्तावक लाना होगा, जबकि निर्दलीय व मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों के साथ 10 प्रस्तावकों का होना जरूरी है। जबकि, प्रत्याशी के साथ दो लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई है। ऐसे में दो प्रस्तावकों के बाहर आने के बाद ही अगले दो को प्रवेश की अनुमति मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट के इर्दगिर्द आवागमन रहेगा बंद
झांसी। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट के इर्दगिर्द 100 मीटर की परिधि में आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जेल चौराहे से कचहरी चौराहे तक मार्ग बंद रखा जाएगा। इसी प्रकार जेल चौराहे से कचहरी की ओर भी नहीं जाया जा सकेगा।
प्रत्याशी रखें ये ध्यान
- आयु 25 वर्ष से कम न हो।
- नामांकन के साथ चार डाक टिकट साइज फोटो देने होंगे
- सामान्य और पिछड़े वर्ग के प्रत्याशियों के लिए जमानत राशि 10 हजार तथा एससी /एसटी वर्ग के प्रत्याशियों के लिए ये राशि पांच हजार रुपये निर्धारित की गई है।
- निर्वाचन व्यय का अलग से बैंक में खाता खोलना होगा। नामांकन से एक दिन पहले खाता खुलना जरूरी है।
- नामांकन करने आने वाले प्रत्याशियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
- बिजली विभाग, जल विभाग, आयकर व नगर निकाय की एनओसी भी है जरूरी।
ऑनलाइन नामांकन की भी है व्यवस्था
झांसी। इस बार प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा भी दी गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए लिंक https://suvidha.eci.gon.in/login के जरिये ऑनलाइन नामांकन दाखिल किया जा सकेगा। ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद जमानत राशि भी ऑनलाइन जमा करने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा पूर्व से चली आ रही व्यवस्था के अनुसार नकद रूप में जमानत राशि चालान के माध्यम से स्टेट बैंक में भी जमा की जा सकेगी।

पुलिस अफसरों लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
झांसी। नामांकन के लिए की जा रही सुरक्षा व्यवस्था का सोमवार को कलक्ट्रेट में डीआईजी जोगेंद्र कुमार व एसएसपी शिवहरी मीणा ने जायजा लिया। इस दौरान निर्देश दिए कि नामांकन स्थल से 100 मीटर की परिधि में किसी भी दशा में वाहन, शस्त्र या कोई अन्य आपत्तिजनक वस्तु न आने पाए। जांच के बाद ही नामांकन परिसर में प्रवेश करने दिया जाए। नामांकन कक्ष में एक-एक प्रत्याशी को ही प्रवेश करने दिया जाए। नामांकन के लिए आने वाले प्रत्याशियों के साथ दो से अधिक वाहन न हों। सादे वस्त्रों में भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाया जाए। संपूर्ण प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकॉल का पालन शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा सुरक्षा संबंधी अन्य निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed