{"_id":"250ebb3bc262c65d6c34a3ab1d9096d3","slug":"assaulted-by-juniour-offcer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊरानीपुर तहसीलदार पर लेखपाल ने हमला बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊरानीपुर तहसीलदार पर लेखपाल ने हमला बोला
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 19 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊरानीपुर। मंगलवार की रात एक लेखपाल ने अपने पुत्र के साथ तहसीलदार के आवास पर पहुंच कर उन पर हमला बोल दिया। डंडे व बंदूक की बट से प्रहार किए जाने से तहसीलदार व उनका पुत्र लहूलुहान हो गए। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर दोनों का उपचार कराया।
घटना की जानकारी देते हुए तहसीलदार श्री राम ने पुलिस को बताया कि रात करीब साढ़े नौ बजे डकरवारा का लेखपाल जमुना प्रसाद श्रीवास नशे की हालत में अपने पुत्र रवि के साथ बंदूक लेकर उनके सरकारी आवास पर आया। उसने पहले गेट पर खड़े होकर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पिता-पुत्र ने आवास में घुस कर उन पर हमला बोल दिया। दोनों ने डंडों व बंदूक की बट से पीटने लगा। उनकी चीख पुकार सुनकर जब पुत्र मोहित ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। हमलावरों की पिटाई से वह व उनका पुत्र बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से बंदूक भी तान दी। शोरशराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकले।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तहसीलदार उनके पुत्र को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके बाद घेराबंदी करके आरोपी लेखपाल व उसके पुत्र को मय बंदूक के हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।