फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ashok injured in an encounter with miscreants who entered Sanfran Colony

Jhansi News: अशोक सनफ्रान कॉलोनी में घुसे बदमाशों में एक मुठभेड़ में घायल

Sat, 11 Jul 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 11 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Ashok injured in an encounter with miscreants who entered Sanfran Colony
झांसी। अशोक सनफ्रान कॉलोनी में चोरी करने के इरादे से घुसे पांच बदमाशों में एक बदमाश शुक्रवार आधी रात नवाबाद पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस,
विज्ञापन

चोरी में प्रयुक्त औजार, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस उसके दूसरे साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। आशंका जताई जा रही कि इसी गिरोह ने कॉलोनी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर में ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी की।
विज्ञापन

सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि रविवार को अशोक सिटी में अज्ञात बदमाशों के घुसने की सूचना मिली थी। सुरक्षा गार्डों के रोकने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग की थी। सुराग लगाने पर पुलिस को शुक्रवार रात जेडीए कॉलोनी से मुस्तरा जाने वाले पहाड़ी मार्ग के पास बदमाशों के होने की सूचना मिली। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम वहां पहुंची। यहां अरमान उर्फ राजू (25), निवासी पाल कॉलोनी ने पुलिस टीम को देखकर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली जा लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले हथौड़ा, सरिया, कटर, पेचकस, चाकू, टायर खोलने की रॉड समेत अन्य चीजें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed