फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   As soon as the purchasing center opened, farmers arrived with tractors filled with peanuts.

Jhansi News: क्रय केंद्र खुलते ही मूंगफली से भरे ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान

Mon, 16 Dec 2024 11:38 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
As soon as the purchasing center opened, farmers arrived with tractors filled with peanuts.
गरौठा। सिमरधा व आसपास के किसानों की मांग पर प्रशासन ने सोमवार को क्रय केंद्र का उद्घाटन कर मूंगफली की बिक्री शुरू करवा दी। उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अंतर्गत सिमरधा किसान मंडी में बने मूंगफली क्रय केंद्र का उद्घाटन किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कमलेश लंबरदार, प्रधान प्रतिनिधि भानुप्रताप राजपूत, प्रगतिशील किसान शंकर राजपूत, झुंडानलाल वर्मा, पूर्व प्रधान मोनू लंबरदार, केंद्र प्रभारी विनोद राजपूत ने पूजन एवं फीता काटकर किया।
विज्ञापन

क्रय केंद्र पर बारदाना में 36 किलो 200 ग्राम के हिसाब से मूंगफली की तुलाई शुरू कर दी गई है। रात्रि में क्रय केंद्र की जानकारी लगते ही उद्घाटन के पहले 52 ट्रैक्टरों में लगभग एक हजार क्विंटल मूंगफली बिकने के लिए क्रय केंद्र पर जमा हो गई थी। क्रय केंद्र पर लगभग 30 गांवों के किसानों की मूंगफली आने की उम्मीद है। किसानों ने 15 सौ क्विंटल के लक्ष्य को बढ़ाकर दस हजार क्विंटल किए जाने की प्रशासन से अपील की है। इस मौके पर धर्मेंद्र तिवारी, सूर्यप्रताप,नरेंद्र तिवारी, प्रमोद, मूलचंद्र राजपूत, शाहरुख खान, मदन राजपूत सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

:::::
किसानों ने लगभग 90 प्रतिशत जोत जमीन पर मूंगफली की बुआई की थी। लक्ष्य के सापेक्ष मूंगफली अधिक होने से खरीद केंद्र का लक्ष्य बढ़ाया जाए। -सुरेश तिवारी, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

:::
16gar_2_16122024_316
किसानों का संघर्ष रंग लाया परंतु मूंगफली खरीद की लिमिट कम होने की वजह से किसानों ने लक्ष्य को बढ़ाए जाने की प्रशासन से अपील की है। -प्रहलाद राजपूत, किसान

::::
फोटो - 16gar_3_16122024_316
ग्राम सिमरधा मे पहली बार क्रय केद्र खुलने से किसानों को मूंगफली को बेचने में सुविधा होगी। किसानों की मांग पर मूंगफली क्रय केंद्र खुल जाने से खुशी है। प्रशासन से लक्ष्य बढ़ाए जाने की उम्मीद है। -लल्ला राजपूत, समाजसेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed