फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   apoorvi ka ashish utsav 25 feb ko

हम सबकी ‘अपूर्वी’ का आशीषोत्सव 25 को

Tue, 18 Feb 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
apoorvi ka ashish utsav 25 feb ko
मेडिकल कॉलेज में एसएनसीयू में भर्ती अपूर्वी। - फोटो : REPORTERS
झांसी। हम सबकी लाडो ‘अपूर्वी’ का अशीषोत्सव 25 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महानगर में आशीर्वाद यात्रा भी निकाली जाएगी। ‘बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देने वाले इस आयोजन में आप भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

16 दिसंबर 2019 की रात महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के सामने गली में लावारिस अवस्था में मिली नवजात बेटी अपूर्वी अब पूरी तरह से स्वस्थ हो गई है। हालांकि, कुत्तों के नोचे जाने से अब उसका एक हाथ नहीं रहा है। अपूर्वी 25 फरवरी को मेडिकल कॉलेज से अपने नये घर खाती बाबा स्थित शिशु विहार जाएगी। इस अवसर पर अमर उजाला की ओर से आशीषोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 25 फरवरी 2020 (मंगलवार) को दोपहर 12 बजे इलाइट चौराहे से आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी, जो गायत्री शक्ति पीठ पहुंचेगी। यहां आशीषोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महानगर के लोग बच्ची को आशीर्वाद प्रदान करें। तो फिर देर किस बात की है, आप भी हो जाइये तैयार, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देने वाले इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed