झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में राजकीय महिला महाविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह हुआ। दो सौ मीटर दौड़ में राखी यादव प्रथम, नैंसी द्वितीय और निशा तृतीय स्थान रहीं। शॉटपुट में हिमानी प्रथम, दीपा द्वितीय और राखी तृतीय रहीं।
क्रिकेट बॉल थ्रो में राखी प्रथम, माया द्वितीय और दीक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में दीक्षा प्रथम, इनू कुमार द्वितीय और रितु प्रजापति तृतीय स्थान पर रहीं। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ सदर विधायक की पत्नी सुनीता शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि छात्राएं उत्साहपूर्वक खेलों में प्रतिभाग करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। प्राचार्य डॉ. एसएस सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन का प्रतीक होते हैं। जीतने से ज्यादा जरूरी खेलों में प्रतिभाग करना है। खेल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं। संचालन डॉ. बीबी त्रिपाठी ने किया। खेल प्रभारी डॉ. संजीव मिश्रा ने सभी का आभार जताया। इस दौरान डॉ. राजीव बबेले, डॉ. उपेंद्र सिंह तोमर, दिनेश कुमार रजक, डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, मनीष पटेल, डॉ. एसएस कुशवाहा, डॉ. अंजूलता, डॉ. ज्योति सिंह गौतम, डॉ. अनिल कुमार सिंह, नीलम चौधरी, डॉ. हरिओम दिवाकर, डॉ. अजय शंकर यादव मौजूद रहे।