फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Antiya, have fun in Lakshmi Tal, the boat will run from July

Jhansi News: आंतिया, लक्ष्मी ताल में करिए मस्ती, जुलाई से चलेगी कश्ती

Fri, 09 Jun 2023 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Antiya, have fun in Lakshmi Tal, the boat will run from July
- लक्ष्मीताल में लगाई गई है रानी लक्ष्मीबाई की 21 फीट ऊंची प्रतिमा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जुलाई में झांसी वासियों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लक्ष्मी और आंतिया ताल में लोग बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। दोनों तालाबों पर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहा काम अंतिम चरण में है। वहीं, जीआईसी में मिनी स्टेडियम का काम भी इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा।
महानगर के सबसे पुराने लक्ष्मीताल का स्मार्ट सिटी के तहत 39.32 करोड़ की लागत से विकास कराया जा रहा है। यहां गिरने वाले नालों को टैप किया गया। साथ ही 2.10 किलोमीटर लंबी बाउंड्रीवाल का निर्माण हुआ है। चारों ओर पाथवे, पार्किंग, खाने-पीने के लिए दुकानें, ताल को देखने के लिए व्यू प्वांइट, पार्क के चारों ओर लैंड स्केपिंग, पानी के भीतर लाइट लगाई गई है। ताल के बीच में रानी लक्ष्मीबाई की 21 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। जुलाई में यहां काम पूरा हो जाएगा। ताल में आधुनिक बोट एवं बोटिंग डेक बनाई गई है। लोग यहां बोटिंग का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं, 7.41 करोड़ से आंतिया ताल में सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। यहां का पानी साफ कराया जा रहा है। फाउंटेन लगा दिए गए हैं। इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां भी बोटिंग प्लाजा बनकर तैयार हो गया है। कैफे व रेस्टोरेंट भी बन रहा है। लक्ष्मीताल के साथ ही इसका काम भी जून के अंत तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जीआईसी में 15.19 करोड़ की लागत से मिनी स्टेडियम बनाया जा रहा है। यहां हॉकी टर्फ तैयार हो रहा है। सिंथेटिक टर्फ से क्रिकेट पिच बनाई जा रही है। घरेलू क्रिकेट मैच कराने के लिए मानक के मुताबिक ग्राउंड एवं अभ्यास पिच बन रही है। फुटबॉल, वालीबॉल, टेनिस, बैडमिंटन एवं थ्रो बॉल के खिलाड़ियों के लिए भी यहां व्यवस्था होगी। सुविधाजनक चेजिंग रूम भी यहां तैयार हो रहा है। चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बन रही है। पैनल लाइटिंग का भी इंतजाम हो रहा है।


आंतिया ताल में लगेगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा
आंतिया ताल में 12 फीट की स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई जाएगी। ये प्रतिमा जयपुर से बनकर आएगी। बताया गया कि प्रतिमा भी लगभग तैयार हो चुकी है।


आंतिया ताल, लक्ष्मीताल और मिनी स्टेडियम का काम तेजी से चल रहा है। जून के अंत तक तीनों ही कामों को पूरा कर लिया जाएगा। - अरुण कुमार, महाप्रबंधक, स्मार्ट सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed