फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Another reshuffle in BSP: Ravikant replaces Lalaram as Chief Zonal Coordinator.

Jhansi News: बसपा में फिर बदलाव, लालाराम की जगह रविकांत बने मुख्य मंडल प्रभारी

Wed, 10 Jun 2026 02:36 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 10 Jun 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Another reshuffle in BSP: Ravikant replaces Lalaram as Chief Zonal Coordinator.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बहुजन समाज पार्टी में भीतरी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मुख्य मंडल प्रभारी के तौर पर रविकांत मौर्या की वापसी हो गई वहीं, यहां से वरिष्ठ नेता लालाराम अहिरवार को चित्रकूट भेजा गया है।

लोकसभा चुनाव के बाद से बसपा में संगठनात्मक घमासान छिड़ा है। स्थानीय स्तर पर दो गुटों के बीच जोर आजमाइश चल रही है। कुछ महीने पहले मुख्य मंडल प्रभारी पद से रविकांत मौर्या को हटा दिया गया, उनकी जगह मंडल की कमान लालाराम अहिरवार को सौंपा गया। लालाराम के खिलाफ स्थानीय स्तर पर पार्टी नेता सक्रिय हो गए। उनके काम संभालने के बाद से पार्टी में गुटबाजी एवं अनुशासनहीनता की शिकायत आला कमान के पास पहुंचने लगी। पिछले महीने बसपा सुप्रीमो की बुलाई बैठक के बाद से लालाराम अहिरवार को पद से हटाने की चर्चा चल निकली थी। मंगलवार को आखिरकार लालाराम को हटाकर दोबारा से रविकांत को जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसी तरह जिलाध्यक्ष के पद पर भी किसी को महज दो-तीन माह ही काम करने का मौका मिल रहा है। पार्टी नेताओं को भी आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर पड़ने की आशंका सता रही है। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर मुख्य मंडल प्रभारी रविकांत ने खुशी जताते हुए विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को एक जुट करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed