फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Annadata commits suicide loss in farming

अन्नदाता ने की आत्महत्या: चार दिन पहले मरी भैंस, खेती में हुआ नुकसान तो किसान ने मौत को लगाया गले

Sun, 30 Apr 2023 07:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 30 Apr 2023 07:47 PM IST
सार

मृतक के पुत्र बृजेश के अनुसार पिता ने अपने पौने दो एकड़ के खेत में दो बोरा गेहूं की बुवाई की थी। दो दिन पहले फसल की कटाई की गई थी, महज चार बोरा गेहूं ही निकला। जबकि, चार-पांच दिन पहले ही उनकी एक भैंस की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Annadata commits suicide loss in farming
अन्नदाता ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में सीपरी बाजार थाना इलाके में फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह किसान का शव उसके खेत पर लगे पेड़ पर फंदे से लटका मिला।

विज्ञापन


लहरगिर्द निवासी बृजेश कुमार (50) खेतीबाड़ी करते थे। वह पौने दो बीघा जमीन के काश्तकार थे। उनका खेत घर से लगभग दो किलोमीटर दूर से ढंडरी खोड़न में स्थित है। वह शनिवार की रात तकरीबन आठ बजे घर से खेत पर सोने की बात कहकर निकले थे। सुबह उनका शव पेड़ के सहारे फंदे पर झूलता मिला। 

विज्ञापन


मृतक के पुत्र बृजेश के अनुसार पिता ने अपने पौने दो एकड़ के खेत में दो बोरा गेहूं की बुवाई की थी। दो दिन पहले फसल की कटाई की गई थी, महज चार बोरा गेहूं ही निकला। जबकि, चार-पांच दिन पहले ही उनकी एक भैंस की भी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दोहरे नुकसान से वह परेशान थे। रात में पिता ने घर में खाना खाया और मां भगवती से खेत पर जाने की बात कहकर निकल गए थे। सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी भगवती के अलावा तीन पुत्र मोहित, देवेंद्र और सूरज हैं। घटना के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed