फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry traders closed the market after a case was filed against the president of the Chamber of Commerce.

Jhansi News: व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए व्यापारियों किया बाजार बंद

Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Angry traders closed the market after a case was filed against the president of the Chamber of Commerce.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रानीपुर /मऊरानीपुर। लगभग दस महीने पुराने मामले में व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लखन बाजा समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को रानीपुर का बाजार बंद रख प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दर्ज मुकदमे को गलत बताते हुए खारिज करने की मांग की।

रानीपुर निवासी अनुसूचित जाति की महिला पार्वती की शिकायत पर मऊरानीपुर थाना पुलिस ने भाजपा नेता और व्यापार मंडल के अध्यक्ष लखन बाजा, उनके बेटे उत्कर्ष समेत नागेश व राजेश के खिलाफ मुकदमा किया गया है। महिला ने आरोप लगाया कि 12 जनवरी 2025 की रात 9:20 बजे उसके पुत्र आकाश आर्य को आरोपियों ने बुलाया था। वे उसे अपने साथ ले जा रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने लात-घूसों से बेरहमी से उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के डर से पुत्र आकाश बाहर रहने लगा था। वहां भी धमकियां मिलती रहीं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन




हालांकि, मामला शुक्रवार को तब गरमा गया जब कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। कांग्रेसियों ने पुलिस-प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने से गुस्साए व्यापारी व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष के समर्थन में उतर आए। शनिवार को वे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर मुख्य चौराहे पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने दर्ज मुकदमे को गलत बताते हुए उसे खारिज करने की मांग की। चौराहे से व्यापारी मुख्य बाजार से नारे लगाते हुए पुलिस चौकी पहुंचे। यहां उन्होंने को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों व भाजपाइयों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते कहा कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन बाजा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लिया जाए। इस प्रकरण में एक महिला ने भी वादी के खिलाफ छेड़खानी की तहरीर पुलिस को दी है। उसका मुकदमा पंजीकृत किया जाए।




इस मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री अरुण सिंह तोमर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत भोजवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र नायक, पं. अरुण कुमार चौधरी, महेंद्र चंसौरिया, चंद्र प्रकाश कुशवाहा, रविकांत गुप्ता, अनुराग गुप्ता, वैभव चऊदा, हेमंत मजनया, रजनीश नायक, महेश औलिया, मुकेश जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed