{"_id":"63b1b9464189a51350195eca","slug":"angry-person-who-came-out-of-the-house-died-after-being-hit-by-a-train-jhansi-news-jhs2360846128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गुस्से में घर से निकले व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गुस्से में घर से निकले व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थाना इलाके में रेलवे ट्रैक के पास दो दिन पहले मिले क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त हो गई है। मरने वाला राजगढ़ का सुमेर कुशवाहा था। खाना बनने में देरी होने से वह गुस्सा होकर घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला था।
राजगढ़ के वीरू नगर निवासी सुमेर कुशवाहा (49) मजदूरी कर परिवार का जीवन-यापन करते थे। परिजनों ने बताया कि वह स्वभाव से गुस्सैल प्रवृत्ति के थे। बृहस्पतिवार को घर पर खाना बनने में देरी हो गई थी। रात तकरीबन 10 तक खाना न बनने पर वह गुस्से में घर से बाहर निकल गए थे। इसके बाद नहीं लौटे, जबकि परिजन उनकी तलाश करते रहे।
शुक्रवार को उनका क्षत-विक्षत शव बल्लमपुर से गुजरे झांसी-बीना रेल ट्रैक के पास पड़ा मिला था। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को मॉर्चरी भेज दिया था। उधर, अज्ञात शव मिलने की जानकारी होने पर सुमेर के परिजन शनिवार को बिजौली चौकी पहुंचे। पुलिस ने उन्हें मृतक की चप्पल दिखाईं तो वह पहचान गए। रविवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पत्नी सोनू देवी के अलावा 19 व 17 साल के दो बेटे हैं।