Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Anganwadi recruitment issue dominates public hearing; allegations leveled against DPO

Jhansi News: जन सुनवाई में छाया रहा आंगनबाड़ी भर्ती का मामला, डीपीओ पर लगे आरोप

Sat, 21 Nov 2026 01:51 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 21 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi recruitment issue dominates public hearing; allegations leveled against DPO
संगीता कुशवाहा, पीड़िता
ललितपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल ने शुक्रवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। इसमें कुल 22 मामले सामने आए। जनसुनवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती का मामला प्रमुख रहा। दो महिलाओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारी पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

महिलाओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी ने रुपये लेकर किसी अन्य महिला को नौकरी दिलवाई। इस पर आयोग की सदस्य ने मामले की जांच के लिए शासन को पत्र लिखने की बात कही। इसके अलावा अन्य शिकायतें के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सुनवाई के दौरान जिला पूर्ति विभाग को पात्र महिलाओं को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। महिला जनसुनवाई के बाद उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही, उन्होंने महिला बंदियों को कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी नंदलाल सिंह,जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार विश्वकर्मा,जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल,पुलिस, समाज कल्याण, पंचायत राज और शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000

शिकायत-1
आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया पर दो महिलाओं ने उठाए सवाल
मोहल्ला बड़ापुरा वार्ड नंबर 7 की संगीता कुशवाहा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनके साथ वार्ड नंबर 26 सरदारपुरा की एक अन्य महिला ने भी शिकायत की है। संगीता कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर 26 की निवासी एक महिला को वार्ड नंबर 7 के पद पर नियुक्त किया गया। आरोप लगाया कि यह नियुक्ति जिला कार्यक्रम अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत से हुई है। जबकि नियुक्त महिला वार्ड नंबर 7 की मूल निवासी नहीं है। पद वार्ड नंबर 7 के लिए ही निकला था। पीड़िता ने इस मामले की जांच की मांग की है।
----------
शिकायत- 2
नौकरी में प्रथम वरीयता के बावजूद एक महिला को नियुक्ति न मिलने का आरोप
मोहल्ला तालाबपुरा वार्ड नंबर 20 निवासी मनीषा साहू ने प्रथम वरीयता के बावजूद नियुक्ति न मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया था। आवेदन के बाद तैयार मेरिट सूची में वह प्रथम वरीयता पर थी। मनीषा का आरोप है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी ने उसके स्थान पर द्वितीय वरीयता वाली दूसरी महिला को नियुक्त कर दिया। पीड़िता ने अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिए। जांच में सामने आया कि नौकरी पाने वाली महिला वार्ड नंबर 24 तालाबपुरा की निवासी है, जबकि यह नियुक्ति वार्ड नंबर 20 के लिए निकली थी। अब मनीषा साहू ने इस मामले में राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।

0000000000000000
0000000000
जनचौपाल में महिलाओं को बताईं सरकारी योजनाएं और अधिकार
महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम बम्हौरीकलां के पंचायत भवन में जनचौपाल का आयोजन किया गया। इसमें राज्य महिला आयोग की सदस्य ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया गया। घरेलू हिंसा से संरक्षण, महिला सुरक्षा, उत्पीड़न के मामलों में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और कानूनी अधिकार बताए।

संगीता कुशवाहा, पीड़िता

संगीता कुशवाहा, पीड़िता

संगीता कुशवाहा, पीड़िता

संगीता कुशवाहा, पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed