फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An old man drowned in a river while trying to save buffaloes.

Jhansi News: भैंसों को बचाने के प्रयास में नदी में डूबा वृद्ध

Tue, 16 Jun 2026 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
An old man drowned in a river while trying to save buffaloes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भंडरा। मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम भंडरा में भैंसों को बचाने के प्रयास में एक बुजुर्ग धसान नदी में डूब गया। सोमवार देर शाम तक ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की टीम नदी में बुजुर्ग को तलाश में जुटी रहीं, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

ग्राम पंचायत भंडरा निवासी सुकई पाल (75) सोमवार को रोजाना की तरह अपनी गाय-भैंसों को चराने के लिए धसान नदी किनारे गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर दो बजे के आसपास उनकी कुछ भैंसें धसान नदी के दूसरे टापू की ओर चली गईं। भैंसों को बाहर निकालने के प्रयास में सुकई पाल स्वयं भी नदी में उतर गए। इसी बीच वे गहरे पानी में चले गए। घटना के समय उनके साथ गांव के ही निवासी किदारी अहिरवार भी पशु चरा रहे थे। उन्होंने वृद्ध को डूबते देखा तो शोर मचाया, लेकिन तब तक वह पानी में लापता हो गए थे। इसके बाद किदारी ने घटना की जानकारी गांव के ग्रामीणों और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण धसान नदी तट पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर देवरी चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से खोज अभियान शुरू कराया। ग्रामीणों ने नदी में उतरकर संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन देर शाम तक वृद्ध का कोई सुराग नहीं मिल सका था। देवरी चौकी प्रभारी शिवपाल गौर ने बताया कि मंगलवार की सुबह फिर बुजुर्ग की नदी में तलाश की जाएगी। गोताखोरों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed