{"_id":"69504642979a53d863064596","slug":"an-electric-bus-ran-over-a-young-man-who-was-on-his-way-home-killing-him-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-708718-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इलेक्ट्रिक बस ने घर जा रहे युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इलेक्ट्रिक बस ने घर जा रहे युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के बिजौली में इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आने से तालबेहट निवासी संतोष राजपूत (39) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार शाम घर लौटते समय यह हादसा हो गया। गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उसे मेडिकल अस्पताल ले जाया गया था। यहां उसने दम तोड़ दिया। 24 घंटे बाद शुक्रवार शाम उसके परिजनों को घटना का पता लग सका।
मूल रूप से तालबेहट (ललितपुर) के उगरपुर गांव निवासी संतोष खेती किसानी कर जीविकोपार्जन करता था। कई साल से बिजौली में घर बनाकर रहता था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संतोष पैदल बिजौली जा रहा था, तभी पीछे से आई बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार शाम उसकी मौत हो गई।
उधर, देर-रात तक संतोष के घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन उसका पता नहीं चला। वह मोबाइल लेकर नहीं गया था, इस वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा था। परिजन जब बिजौली चौकी पहुंचे तो उन्हें हादसे का पता चला। इसके बाद परिवार में रोना-पिटना मच गया। घर में पत्नी सरिता समेत दो बेटी एवं एक बेटा है। तीनों पढ़ाई कर रहे हैं।