{"_id":"69601641b566f70dea01b011","slug":"an-elderly-woman-suffering-from-an-illness-swallowed-poison-and-died-jhansi-news-c-11-jhs1004-716343-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बीमारी से परेशान वृद्धा ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बीमारी से परेशान वृद्धा ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
झांसी। डेढ़ साल से बीमार चल रही वृद्धा ने जहर निगल लिया। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
ललितपुर जिले के गांव वंशीपुरा में रहने वाली मिथलेश (72) के पति लक्ष्मण सिंह की ढाई साल पहले मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि पति की मौत के बाद से मिथलेश बीमार रहने लगी थीं। उन्हें पेट दर्द की समस्या थी। काफी इलाज के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थीं।
मंगलवार को मिथलेश ने जहर निगल लिया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। मेडिकल चौकी प्रभारी मोहित राणा ने बताया कि वृद्धा ने जहर निगल लिया था। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। संवाद