फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   amar ujala msme conclave 2015

अमर उजाला ‘एमएसएमई कॉन्क्लेव - 2015’

Sat, 19 Sep 2015 01:01 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sat, 19 Sep 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
amar ujala msme conclave 2015
झांसी। अमर उजाला के तत्वावधान में 10 अक्तूबर को लखनऊ में प्रस्तावित ‘एमएसएमई कॉन्क्लेव - 2015’ से पूर्व शुक्रवार को शहर के स्थानीय उद्यमियों की गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के औद्योगिक वातावरण के सृजन पर चर्चा हुई। इस दौरान उद्यमियों ने उद्योगों की वर्तमान स्थिति तथा भावी संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्थानीय भौगोलिक स्थिति के अनुकूल शासन स्तर से उद्योग नीति बनाए जाने की बात कही। साथ ही खाद्य प्रसंस्करण व फ्लाई ऐश ब्रिक्स उद्योग में अपार संभावनाएं जताईं। गोष्ठी में उद्यमियों ने अपनी कारोबारी समस्याओं को भी रखा। इसके अलावा प्रशासनिक मशीनरी की उदासीनता व जिम्मेदारियां भी बताईं।
विज्ञापन




अमर उजाला की मुहिम ‘आइए मेक इन यूपी की करें बात’ के तहत यात्रिक होटल में आयोजित गोष्ठी में जिले के सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उद्योगों के सामने आरही समस्याओं को उठाया। उद्यमियों ने जहां बिजली की कमी, कानून - व्यवस्था की लचर स्थिति, संसाधनों का अभाव व सरकारी तंत्र की धीमी कार्यशैली को क्षेत्र के औद्योगिक विकास की प्रमुख अड़चन बताया, तो वहीं औद्योगिक वातावरण के सृजन के लिए स्पेशल पैकेज के तहत करों में कटौती व कम कीमत पर जमीन की सुगमता से उपलब्धता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण व फ्लाई ऐश ब्रिक्स उद्योग अपार संभावनाओं से भरा है। आवश्यकता सरकारी इच्छा शक्ति की है। सरकारी प्रोत्साहन से यहां उद्योगों की फसल बेहद आसानी से लहलहा सकती है।
विज्ञापन




 वहीं, झांसी को स्टोन क्रशर का जोन बनाने की मांग करते हुए उद्यमियों ने कहा कि स्टोन उद्योग क्षेत्र  हजारों लोगों को रोजगार दिए हुए है। बावजूद, सरकार की ओर से कोई विशेष सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। अगर इस पर सही ढंग से ध्यान दिया जाए, तो क्षेत्र का पत्थर पूरे देश में धमाल मचा सकता है। उद्यमियों ने उन कारणों को भी गिनाया जिनकी वजह से उन्हें उद्योग लगाने के लिए सीमावर्ती प्रांत मध्य प्रदेश की ओर पलायन करना पड़ना रहा है। उन्होंने कहा कि झांसी चारों ओर से मध्य प्रदेश से घिरा हुआ है। उत्तर प्रदेश के मुकाबले एमपी में जहां टैक्स कम है वहीं बिजली आपूर्ति भरपूर है। कर दरों को समान लाने की कोशिशें की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इससे पूर्व गोष्ठी का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त उद्योग रविकांत शुक्ला, गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे बुंदेलखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आई के कोचर, उद्यमी हरिमोहन बंसल व राकेश बघेल ने किया। गोष्ठी में अमर उजाला के संपादक हेमंत लवानिया व यूनिट हैड संजय पचौरी उपस्थित रहे। संचालन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के केंद्रीय अध्यक्ष संजय पटवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed