{"_id":"6b0748e5aebd31131e03c67c","slug":"allegations-of-arbitrariness-regarding-work-demands-and-attendance-organization-registers-protest-moth-news-c-168-1-mrn1003-104405-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: डिमांड और हाजिरी में मनमानी का आरोप, संगठन ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: डिमांड और हाजिरी में मनमानी का आरोप, संगठन ने जताया विरोध
Thu, 26 Nov 2026 02:15 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
मऊरानीपुर। विकासखंड में ग्राम रोजगार सेवकों के हस्ताक्षर के बिना डिमांड लगाने और बिना काम हाजिरी दर्ज करने का आरोप लगा है। इस पर ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन ने नाराजगी जताई। संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ऐसी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष जीतन सिंह, जिला उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, मीडिया प्रभारी मनमोहन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश कुमार का कहना है कि शासनादेश के अनुसार रोजगार सेवक के हस्ताक्षर के बिना डिमांड नहीं लगाई जानी चाहिए। इसके बावजूद ऐसा किया जा रहा है। आरोप है कि अन्य लोग बिना काम के फर्जी हाजिरी लगा रहे हैं। इसमें कई संबंधित लोगों का समर्थन होने की बात भी कही गई है। एसोसिएशन ने बताया कि रोजगार सेवक 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।