फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allegations of arbitrariness in survey of Ken Betwa Link Canal

Jhansi News: केन बेतवा लिंक नहर के सर्वे में लगाया मनमानी का आरोप

Wed, 18 Dec 2024 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Allegations of arbitrariness in survey of Ken Betwa Link Canal
बंगरा के लारौन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की फोटो जहां समय से पहले ही बंद हो जाता है विद्याल
बंगरा। बंगरा से होकर केन-बेतवा परियोजना नहर निकल रही है। इसमें कई जगहों पर आबादी, पहाड़, खेत-खलिहान आदि जगह नहर के खुदाई के रास्ते में पड़ रही है। इसके लिए कई चरणों में सर्वे की प्रक्रिया भी लगातार चल रही है। कुछ लोगों ने सर्वे पर सवालिया निशान लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था। मंगलवार को मौके पर उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर गोपेश तिवारी ने जायजा लिया। कहा कि अभी सर्वे का काम पूरा नहीं हुआ है। सर्वे पूरा होने के बाद ही फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बंगराधवा के ग्रामीणों ने केन-बेतवा लिंक परियोजना के पूर्व में हुए सर्वे के साथ छेड़छाड़ और मनमानी का आरोप लगा अधिक आबादी वाले क्षेत्र को सर्वे में सम्मिलित करने की शिकायत की थी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी ली। बताया कि केन-बेतवा लिंक परियोजना का सर्वे बंगरा क्षेत्र में हुआ था। सर्वे टीम ने जगह चिह्नित कर उसकी नापतौल आदि कर खंभे लगा दिए थे। कुछ दिन पूर्व अधिकारियों द्वारा दूसरी जगह सर्वे कार्य चालू कर दिया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों के इशारे पर सर्वे की दिशा बदली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले सर्वे की अपेक्षा नये सर्वे में ज्यादा आबादी वाला क्षेत्र आने की संभावना है। साथ ही नए सर्वे में अधिक ऊंची पहाड़ी भी सरकार को काटनी पड़ेगी व आबादी अधिक आने से सरकार को मुआवजा भी अधिक देना पड़ेगा। इन्हीं शिकायतों के साथ बंगराधवा एवं आसपास के ग्रामीण सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं केन बेतवा लिंक परियोजना कार्यालय गये थे। उन्होंने लिखित शिकायती पत्र देते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई एवं अनुरोध किया कि पिछले सर्वे को ही मानते हुए कार्य किया जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने कहा कि जो नया सर्वे है, इसमें अधिक आबादी वाला क्षेत्र प्रभावित हो रहा है एवं पहाड़ी भी अत्यधिक ऊंचाई वाली पड़ रही है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। यह योजना जनहित के लिए बनाई जा रही है। इसमें सभी की समस्याओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। कहा कि सही व उचित जगह से ही केन बेतवा लिंक परियोजना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। बताया कि फिर से तकनीकी टीम सहित सर्वे अधिकारी भेजे जाएंगे जो सरकार को रिपोर्ट प्रेषित करेंगे।
इस मौके पर मुकुंदी यादव, दिनेश कुशवाहा, कालीचरण कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, मुन्ना वंशकार, रामरतन गुप्ता, प्रेम कुशवाहा, मदन लाल, अहिल्या देवी, रामप्यारी कुशवाहा, दीपक कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

बंगरा के लारौन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की फोटो जहां समय से पहले ही बंद हो जाता है विद्याल

बंगरा के लारौन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की फोटो जहां समय से पहले ही बंद हो जाता है विद्याल

बंगरा के लारौन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की फोटो जहां समय से पहले ही बंद हो जाता है विद्याल

बंगरा के लारौन स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की फोटो जहां समय से पहले ही बंद हो जाता है विद्याल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed