फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All India Farmers Fair and Agriculture Exhibition from tomorrow

Jhansi News: अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी कल से

Fri, 13 Feb 2026 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
All India Farmers Fair and Agriculture Exhibition from tomorrow
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विवि में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन शनिवार से होगा। यहां सजीव कृषि तकनीकी प्रदर्शन, कृषि यंत्र प्रदर्शन, पशु प्रदर्शनी, वैज्ञानिक गोष्ठियां, प्रक्षेत्र भ्रमण आदि होंगे। जैविक एवं प्राकृतिक उत्पाद एवं श्रीअन्न प्रयोगशाला की शुरुआत होगी। इसमें किसानों को उत्पादों की गुणवत्ता जांच एवं प्रमाणन की सुविधा मिलेगी। राज्य स्तरीय मिलेट कार्यशाला ‘श्रीअन्न-श्रेष्ठ अन्न’ भी आयोजित होगी।
विवि के कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन किसानों की आय में वृद्धि, टिकाऊ खेती, पोषण सुरक्षा, कृषि नवाचार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। मेला का विषय ‘विकसित कृषि-विकसित भारत @ 2047’ है। कृषि प्रदर्शनी से किसानों को परंपरागत कृषि एवं अन्य लाभदायक फसल के उत्पादन की उन्नत तकनीकी जानकारी मिलेगी। इसके अलावा कृषि निर्यात की संभावनाएं, दलहन, तिलहन व श्रीअन्न (मिलेट्स) की खेती, बढ़ती बाजार मांग पर विशेष सत्र होंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के 14 संस्थान, देश के छह कृषि विवि, एफपीओ, कृषि-आधारित स्टार्टअप्स, उद्यमी, एनजीओ व नाबार्ड आदि भाग लेंगे। मेले में मंडलीय फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन व प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा-मेला संयोजक डॉ. सुशील कुमार सिंह, निदेशक शोध डॉ. एसके चतुर्वेदी, निदेशक शिक्षा डॉ. अनिल कुमार, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. आरके सिंह, कुलसचिव डॉ एसएस कुशवाह, डॉ एमजे डोबरियाल,डॉ. गौरव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed